#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

बार एसोसिएशन श्रीडूंगरगढ़ में आम सभा की बैठक, चुनाव 12 दिसंबर को, पढ़ें पूरी खबर

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 5 दिसंबर,  2025 श्रीडूंगरगढ़। बार एसोसिएशन श्रीडूंगरगढ़ की आम सदन की बैठक आज आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष सत्यनारायण प्रजापत और सचिव ओमप्रकाश मोहरा ने संयुक्त रूप से की। बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता भरत सिंह राठौड़, लेखराम चौधरी, बाबूलाल दर्जी, साजिद खान, पूनमचंद मारू, राधेश्याम दर्जी, कैलाश सारस्वत, गोपीराम जानू, ललित मारू, के.के. पुरोहित, जगदीश भाम्भू सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

मीडिया प्रभारी एडवोकेट पुखराज तेजी ने बताया कि बैठक में बार के आगामी निर्वाचन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। सभी अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से चुनाव करवाने पर सहमति जताई। इसके तहत कैलाश चंद्र सारस्वत को मुख्य निर्वाचन अधिकारी, जबकि राधेश्याम दर्जी और सुखदेव व्यास को सह-निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है।

घोषणा के साथ ही बार क्षेत्र में आचार संहिता लागू हो गई है। अब बार चुनाव 2025 के लिए 12 दिसंबर को होने वाले मतदान का विस्तृत कार्यक्रम निर्वाचन अधिकारी जल्द जारी करेंगे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 टैक्सी में छूटा बैग, चालक ने ईमानदारी दिखाकर लौटाने की अपील की🟢 आस्था और श्रद्धा के साथ शुरू हुआ वीर बिग्गाजी महाराज का दो दिवसीय मेला🟢 श्रीडूंगरगढ़ में बालिका छात्रावास को मिली सौगात: 3.51 लाख से बनेगी ई-लाइब्रेरी, समाज के भामाशाहों ने की कई घोषणाएं🟢 2625वीं महावीर जयंती कल: प्रभात फेरी, नाटिकाएं और भजन संध्या के साथ होगा भव्य आयोजन🟢 अम्बेडकर कॉलोनी में युवाओं की हुंकार: घर-घर जाकर जोड़ेंगे समाज; शिक्षा व नशामुक्ति का लिया संकल्प