#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

मृदा स्वास्थ्य दिवस: ऊपनी व सोनियासर में किसानों को बांटे मृदा स्वास्थ्य कार्ड, फसलों का किया निरीक्षण

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 5 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। मृदा स्वास्थ्य दिवस पर शुक्रवार को कृषि विभाग की टीम ने गांव ऊपनी और सोनियासर में किसानों को मृदा की गुणवत्ता सुधारने और बेहतर उत्पादन के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में कृषि विभाग के राज कुमार बेनीवाल और अमित गोदारा ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए।

अधिकारियों ने किसानों को बताया कि मृदा स्वास्थ्य कार्ड से खेत की मिट्टी में मौजूद पोषक तत्वों, कमी वाले तत्वों और जरूरी सुधारों की पूरी जानकारी मिलती है। इससे उर्वरकों का सही उपयोग होता है और लागत घटाकर उत्पादन बढ़ाया जा सकता है। किसानों को विभाग से मिलने वाले अनुदानों और योजनाओं की भी जानकारी दी गई।

रबी सीजन को देखते हुए टीम ने किसानों को समय पर सिंचाई, निराई-गुड़ाई और पोषण प्रबंधन करने की सलाह दी, ताकि चना और सरसों जैसी फसलों में अधिकतम पैदावार ली जा सके।

सहायक कृषि निदेशक रघुवर दयाल के निर्देश पर विभागीय टीम ने किसान रामदयाल, ओमप्रकाश गोदारा और टिक्कूराम मेघवाल के खेतों का फील्ड निरीक्षण किया। इस दौरान चना एवं सरसों की फसल की स्थिति देखी गई और किसानों को उचित तकनीकी सुझाव दिए गए।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 टैक्सी में छूटा बैग, चालक ने ईमानदारी दिखाकर लौटाने की अपील की🟢 आस्था और श्रद्धा के साथ शुरू हुआ वीर बिग्गाजी महाराज का दो दिवसीय मेला🟢 श्रीडूंगरगढ़ में बालिका छात्रावास को मिली सौगात: 3.51 लाख से बनेगी ई-लाइब्रेरी, समाज के भामाशाहों ने की कई घोषणाएं🟢 2625वीं महावीर जयंती कल: प्रभात फेरी, नाटिकाएं और भजन संध्या के साथ होगा भव्य आयोजन🟢 अम्बेडकर कॉलोनी में युवाओं की हुंकार: घर-घर जाकर जोड़ेंगे समाज; शिक्षा व नशामुक्ति का लिया संकल्प