#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

स्वास्थ्य केन्द्रों का औचक निरीक्षण: डॉ. राजीव सोनी ने योजनाओं की प्रगति परखी, दो कार्मिकों को नोटिस

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 8 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्रीडूंगरगढ़ डॉ. राजीव सोनी ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोमासरप्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तोलियासर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा विभाग की योजनाओं की प्रगति, रिकॉर्ड संधारण व मरीजों को दी जा रही सेवाओं का गहन अवलोकन किया गया।

डॉ. सोनी ने अधीनस्थ कार्मिकों को निर्देश दिए कि सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समय पर पहुंचे। वर्तमान में चल रहे पिंक पखवाड़े के तहत कम हीमोग्लोबिन (एचबी) वाली गर्भवती महिलाओं व धात्रियों को एफसीएम इंजेक्शन अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एएनसी रजिस्ट्रेशन, संस्थागत प्रसव, जेएसवाई, लाडो प्रोत्साहन योजना, टीबी स्क्रीनिंग, आभा आईडी, एनसीडी स्क्रीनिंग, फॉलोअप व ट्रीटमेंट सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं और संधारित रिकॉर्ड की भी जांच की गई।

निरीक्षण में पाई गई कमियों पर नाराजगी जताते हुए डॉ. सोनी ने शीघ्र सुधार के निर्देश दिए। वहीं पीएचसी तोलियासर में ड्यूटी समय पर अनुपस्थित पाए गए लेखा सहायकसेक्टर हेल्थ सुपरवाइजर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 आस्था और श्रद्धा के साथ शुरू हुआ वीर बिग्गाजी महाराज का दो दिवसीय मेला🟢 श्रीडूंगरगढ़ में बालिका छात्रावास को मिली सौगात: 3.51 लाख से बनेगी ई-लाइब्रेरी, समाज के भामाशाहों ने की कई घोषणाएं🟢 2625वीं महावीर जयंती कल: प्रभात फेरी, नाटिकाएं और भजन संध्या के साथ होगा भव्य आयोजन🟢 अम्बेडकर कॉलोनी में युवाओं की हुंकार: घर-घर जाकर जोड़ेंगे समाज; शिक्षा व नशामुक्ति का लिया संकल्प