#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

NH-11 पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 23 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की पालना में राष्ट्रीय राजमार्ग NH-11 पर किए गए स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई मंगलवार से शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई सानिव राउमा खंड, चूरू द्वारा की जा रही है।


मंगलवार को विभागीय टीम के साथ नगरपालिका, पुलिस जाप्ता और लखासर टोल टीम ने घूमचक्कर क्षेत्र में हाईवे भूमि पर कब्जा किए बैठे लोगों से समझाइश की। टीम ने अतिक्रमणकारियों को स्वेच्छा से सड़क की भूमि खाली करने के निर्देश दिए।


अधिकारियों के अनुसार बुधवार को कार्रवाई और तेज की जाएगी। इसके लिए नगरपालिका से बुलडोजर व कार्मिक दल बुलाया गया है। पुलिस जाप्ता व प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहेंगे। इस दौरान हाईवे पर किए गए कच्चे और पक्के अतिक्रमण हटाए जाएंगे।
लखासर टोल प्रबंधक सुनील कुमार ने बताया कि विभाग का उद्देश्य हाईवे पर यातायात को सुरक्षित और सुचारू बनाना है। इसी क्रम में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 अम्बेडकर कॉलोनी में युवाओं की हुंकार: घर-घर जाकर जोड़ेंगे समाज; शिक्षा व नशामुक्ति का लिया संकल्प