#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

मोमासर में कथित धर्मांतरण का आरोप, विहिप ने एसडीएम से की बुलडोजर कार्रवाई की मांग

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 25 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। मोमासर गांव में कथित रूप से चल रही धर्मांतरण गतिविधियों को लेकर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने कड़ा विरोध जताया है। विहिप कार्यकर्ताओं ने उपखण्ड अधिकारी के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंपते हुए मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।


विहिप ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि मोमासर गांव में बड़े स्तर पर लोगों को प्रलोभन देकर और बरगलाकर धर्मांतरण कराया जा रहा है। संगठन का कहना है कि मोमासर निवासी मुनिराम मेघवाल पुत्र पूर्णाराम द्वारा अपने खेत में बने मकान से इन गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है।


विहिप ने प्रशासन से मांग की कि संबंधित स्थान की पूरी जानकारी प्राप्त कर जांच की जाए और यदि आरोप सही पाए जाएं तो नियमों के तहत कठोर कार्रवाई करते हुए बुलडोजर कार्रवाई अमल में लाई जाए।


इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के भंवरलाल दुगड़, श्यामसुंदर पारीक, प्रदीप जोशी, संतोष बोहरा, सत्यनारायण शर्मा, मदन सोनी, गजानंद दाधीच, भीखाराम सुथार, वासुदेव सारस्वत, फतेहसिंह जांगिड़ सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 सकारात्मक खबर: पशु खेळी को युवाओं ने श्रमदान से किया साफ, पशुओं को मिलेगा साफ पानी🟢 शौर्य, स्वाभिमान और संस्कारों की धरती राजस्थान पर संगोष्ठी🟢 सेवादार- ईमानदार: एम्बुलेंस में मिला घायल युवक का मोबाइल, सेवा समिति ने लौटाया🟢 पूनरासर बालाजी में विद्यालय परिवार का सम्मान: देव दर्शन यात्रा रही सफल, शिक्षकों ने बताया प्रेरणादायक अनुभव🟢 लाडनूं में महाश्रमण स्पोर्ट्स ग्राउंड का लोकार्पण, आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में भव्य आयोजन🟢 खाटूश्याम जी के लिए 300 डाक ध्वजा यात्रियों का विशाल संघ रवाना