#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

वाल्मीकि समाज ने किया स्वागत, शिक्षा व अधिकारों पर हुई गोष्ठी

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 27 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। मोमासर बास स्थित वाल्मीकि बस्ती के अंबेडकर भवन में शनिवार को वाल्मीकि समाज की ओर से रीना वाल्मीकि व रेखा कलोसिया का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के सैकड़ों पुरुष व महिलाएं शामिल हुए।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरजीपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील पंवार ने कहा कि बिना सुरक्षा उपकरणों के सफाई कार्य कराना मैनुअल स्कैवेंजिंग एक्ट का उल्लंघन है। सरकारों को सफाई कर्मियों के नियमितीकरण पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। उन्होंने महिलाओं व बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा को समाज की प्रगति के लिए जरूरी बताया।


आरजीपीएस की राष्ट्रीय सचिव/राजस्थान प्रभारी रीना वाल्मीकि ने कहा कि समाज से मिले प्रेम और सम्मान के लिए वे आभारी हैं। उन्होंने अपने जीवन अनुभव साझा करते हुए कहा कि उनके पिता स्वयं सफाई कर्मचारी थे, लेकिन उन्होंने बच्चों को शिक्षित किया, जिससे आज वे इस मुकाम तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि बेटियों को शिक्षित करने से दो परिवार सक्षम बनते हैं।
महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव रेखा कलोसिया ने समाज के लोगों से संगठन से जुड़कर सामूहिक रूप से आगे बढ़ने का आह्वान किया।


इस अवसर पर संगठन महासचिव केशव तिवाड़ी, बीकानेर शहर अध्यक्ष नंदलाल जावा, पूर्व सफाई आयोग सदस्य ओमप्रकाश लोहिया का भी सम्मान किया गया।
रीना वाल्मीकि का स्वागत लाली देवी द्वारा साफा व परिभारती तेजी द्वारा शॉल ओढ़ाकर किया गया।
रेखा कलोसिया का स्वागत मंजू देवी तेजी व पिंकी तेजी ने साफा व शॉल पहनाकर किया।


डॉ. सुनील पंवार का स्वागत पूर्व पार्षद कालूराम मलघट व पार्षद प्रतिनिधि अनिल मलघट ने माल्यार्पण व साफा पहनाकर किया।
कार्यक्रम में विमल भाटी, हुकमचंद जावा, सुभाष जावा, निर्मल वाल्मीकि, हरजीराम मलघट, अनिल मलघट, अशोक तेजी सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे।
कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट पुखराज तेजी ने किया, जबकि निर्मल वाल्मीकि ने आभार व्यक्त किया।

इस दौरान राहुल वाल्मीकि, रविकांत सारसर, सीताराम चांवरिया, सजंय सारवान, नन्दलाल तेजी, ओमप्रकाश, पप्पू मिस्त्री, मुकेश तेजी, सोनू तेजी, रामलाल मलघट, नन्दू मलघट, मनीष बागड़ी, बजरंग तेजी, देवकिशन बागड़ी, मुन्नालाल मलघट, बालकिशन तेजी, रामु मलघट, विमल पँवार, रामु बागड़ी, अनिल कंडारा, परिभारती तेजी, बिनु देवी, लालीदेवी, नथली देवी, सुमित्रा देवी, पिंकी, तेजी पार्वती देवी, जयश्री तेजी, मन्नू तेजी, राजा, लक्ष्मी मलघट, हुमांशु, धानु तेजी, राहुल, निक्कू तेजी, आलोक, कार्तिक तेजी, कैलाश तेजी, नेहा अनामिका मलघट आदि मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 सकारात्मक खबर: पशु खेळी को युवाओं ने श्रमदान से किया साफ, पशुओं को मिलेगा साफ पानी🟢 शौर्य, स्वाभिमान और संस्कारों की धरती राजस्थान पर संगोष्ठी🟢 सेवादार- ईमानदार: एम्बुलेंस में मिला घायल युवक का मोबाइल, सेवा समिति ने लौटाया🟢 पूनरासर बालाजी में विद्यालय परिवार का सम्मान: देव दर्शन यात्रा रही सफल, शिक्षकों ने बताया प्रेरणादायक अनुभव🟢 लाडनूं में महाश्रमण स्पोर्ट्स ग्राउंड का लोकार्पण, आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में भव्य आयोजन🟢 खाटूश्याम जी के लिए 300 डाक ध्वजा यात्रियों का विशाल संघ रवाना