#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

दुसारणा बास बड़ा में श्मशान जाने वाला रास्ता बंद, गोचर भूमि पर कब्जे का आरोप

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 30 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। ग्राम दुसारणा बास बड़ा में श्मशान भूमि की ओर जाने वाले सार्वजनिक रास्ते को अवरुद्ध किए जाने और गोचर भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास का मामला सामने आया है। नायकों/मेघवालों के मोहल्ले में रहने वाले ग्रामीणों ने इस संबंध में उपखण्ड अधिकारी श्रीडूंगरगढ़ को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों का आरोप है कि आबादी क्षेत्र के पास वर्षों से सार्वजनिक उपयोग में आ रहा रास्ता एक व्यक्ति द्वारा बंद कर दिया गया है, जिससे समाज के लोगों को श्मशान भूमि तक पहुंचने में भारी परेशानी हो रही है। आरोपित द्वारा घरों के पास स्थित गोचर भूमि पर कब्जा करने की भी कोशिश की जा रही है।
ग्रामीणों के अनुसार विरोध करने पर आरोपी अपने साथ 10–12 लोगों को पिकअप वाहन में लेकर मौके पर पहुंचा और धमकाने लगा। साथ ही भूमि पर तारबंदी की तैयारी भी की जा रही है, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि श्मशान भूमि की ओर जाने वाले रास्ते को तुरंत खुलवाया जाए तथा गोचर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो स्थिति और बिगड़ सकती है। इस दौरान पूनमचंद, शिवचन्द, राकेश, रामूराम, तोलाराम आदि मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 सकारात्मक खबर: पशु खेळी को युवाओं ने श्रमदान से किया साफ, पशुओं को मिलेगा साफ पानी🟢 शौर्य, स्वाभिमान और संस्कारों की धरती राजस्थान पर संगोष्ठी🟢 सेवादार- ईमानदार: एम्बुलेंस में मिला घायल युवक का मोबाइल, सेवा समिति ने लौटाया🟢 पूनरासर बालाजी में विद्यालय परिवार का सम्मान: देव दर्शन यात्रा रही सफल, शिक्षकों ने बताया प्रेरणादायक अनुभव🟢 लाडनूं में महाश्रमण स्पोर्ट्स ग्राउंड का लोकार्पण, आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में भव्य आयोजन🟢 खाटूश्याम जी के लिए 300 डाक ध्वजा यात्रियों का विशाल संघ रवाना