#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ में मावठ की बारिश, किसानों के चेहरे खिले

By Next Team Writer

Published on:

लंबे इंतजार के बाद साल के आखिरी दिन इंद्रदेव मेहरबान, रबी की फसलों को राहत


NEXT 31 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मावठ की बारिश हुई। साल के आखिरी दिन बुधवार को इंद्रदेव की मेहरबानी से क्षेत्र के कई गांवों में हल्की बारिश दर्ज की गई। इस बारिश को रबी की फसलों के लिए संजीवनी माना जा रहा है।


किसानों का कहना है कि अब तक मौसम अनुकूल नहीं रहने के कारण गेहूं, चना और सरसों जैसी रबी की फसलें अपेक्षित बढ़वार नहीं ले पा रही थीं। बारिश नहीं होने से खेतों की नमी कम हो गई थी, जिससे किसान चिंतित नजर आ रहे थे। मावठ की रिमझिम बारिश से अब खेतों में नमी लौटेगी और फसलों को तेजी से बढ़ने में मदद मिलेगी।
मौसम विभाग ने पहले ही वर्ष के अंतिम दिन से अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई थी। बुधवार सुबह से ही मौसम बदला हुआ नजर आया और शाम होते-होते बादलों की गड़गड़ाहट के साथ श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में हल्की बरसात हुई।
बुजुर्ग किसानों ने बताया कि इस बार सर्दी कम पड़ने और कोहरा नहीं आने से आगामी जमाने को लेकर संशय बना हुआ है। उनका कहना है कि यदि आगे भी मौसम में ठंड और नमी का संतुलन नहीं बना, तो इसका असर फसलों की पैदावार पर पड़ सकता है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 विधि महाविद्यालय के विद्यार्थियों का चिल्ड्रन होम भ्रमण: आनंद मार्ग चिल्ड्रन होम में बच्चों से किया संवाद, शिक्षा का महत्व समझाया🟢 21 फरवरी को मातृभाषा दिवस समारोह: राजस्थानी: लोक सूं ‘लाइक’ तांई विषय पर होगा विमर्श, चार साहित्यकार होंगे सम्मानित