NEXT 4 जनवरी, 2025 श्रीडूंगरगढ़। महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास, श्रीडूंगरगढ़ में सोमवार 5 जनवरी को पूर्व प्रधान स्व. दानाराम भाम्भू की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे शुरू होगा।
समिति सदस्य सुशील सेरडिया ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और बैडमिंटन में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 21 खिलाड़ियों को प्रोत्साहन पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम के बाद दोपहर 1 बजे एमडीएस छात्रावास से उपखंड अधिकारी कार्यालय तक नशा मुक्ति को लेकर पैदल मार्च निकाला जाएगा। मार्च के दौरान नशा बंदी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी, श्रीडूंगरगढ़ को ज्ञापन सौंपा जाएगा।




















