#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

डंपिंग यार्ड बना गौवंश का कब्रगाह: पॉलिथीन- मेडिकल वेस्ट खाकर तड़प-तड़पकर मर रहे सैकड़ों गौवंश, 30 से ज्यादा शव पड़े

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 5 जनवरी, 2025 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के कालू रोड स्थित  कचरा डंपिंग यार्ड में इंसान की लापरवाही ने गौवंश के लिए मौत का फंदा तैयार कर दिया है। खुले पड़े डंपिंग यार्ड में पॉलिथीन, मेडिकल वेस्ट और इस्तेमाल की हुई सुइयां खाकर सैकड़ों गौवंश असमय मौत के आगोश में जा रहे हैं। हालत यह है कि यार्ड के भीतर इस समय 30 से 35 गौवंश के शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़े हैं, जबकि बीमार और कमजोर गौवंशों को शिकारी कुत्ते नोच रहे हैं।


डंपिंग यार्ड की बदहाली की सबसे बड़ी वजह यह है कि यहां न तो कोई गेट है और न ही तारबंदी। सड़क से सीधा प्रवेश होने के कारण गौवंश कचरे के ढेर तक पहुंच जाते हैं। खुले आसमान के नीचे बीमार होकर दम तोड़ रहे इन मूक जीवों की सुध लेने वाला कोई नहीं।
इस अमानवीय स्थिति को लेकर आपणो गांव सेवा समिति के सदस्यों ने नगरपालिका ईओ तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा को ज्ञापन सौंपा। समिति ने मांग की कि तत्काल पालिका की बैठक बुलाकर एक कमेटी गठित की जाए, मौके का निरीक्षण हो और डंपिंग यार्ड की चारदीवारी/तारबंदी कर गार्ड की नियुक्ति की जाए। साथ ही यार्ड में मौजूद सभी गौवंशों को सुरक्षित रूप से गौशाला में शिफ्ट किया जाए।


समिति ने यह भी मांग की कि सभी ऑटो टिपर चालकों को लिखित निर्देश दिए जाएं कि किसी भी अस्पताल का मेडिकल वेस्ट डंपिंग यार्ड में नहीं डाला जाए।
समिति ने प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि यदि तय समय में कार्रवाई नहीं हुई तो उच्च अधिकारियों, न्यायालय, नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल और अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण संरक्षण मंचों पर शिकायत की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
इस दौरान समिति अध्यक्ष जतनसिंह सहित शूरवीर मोदी, नारायण जाट, दिनेश कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 सकारात्मक खबर: पशु खेळी को युवाओं ने श्रमदान से किया साफ, पशुओं को मिलेगा साफ पानी🟢 शौर्य, स्वाभिमान और संस्कारों की धरती राजस्थान पर संगोष्ठी🟢 सेवादार- ईमानदार: एम्बुलेंस में मिला घायल युवक का मोबाइल, सेवा समिति ने लौटाया🟢 पूनरासर बालाजी में विद्यालय परिवार का सम्मान: देव दर्शन यात्रा रही सफल, शिक्षकों ने बताया प्रेरणादायक अनुभव🟢 लाडनूं में महाश्रमण स्पोर्ट्स ग्राउंड का लोकार्पण, आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में भव्य आयोजन🟢 खाटूश्याम जी के लिए 300 डाक ध्वजा यात्रियों का विशाल संघ रवाना