#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

नो मैपिंग मतदाताओं की सुनवाई जारी, कड़ाके की ठंड में भी दस्तावेज लेकर पहुंचे मतदाता

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 5 जनवरी, 2025 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) के तहत नो मैपिंग मतदाताओं की सुनवाई सोमवार को भी जारी रही। भारत निर्वाचन आयोग और जिला निर्वाचन अधिकारी बीकानेर के निर्देशानुसार नोटिस फेज के अंतर्गत जिन मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं, वे निर्धारित सुनवाई स्थलों पर दस्तावेजों के साथ उपस्थित हो रहे हैं।


उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने बताया कि एसआईआर के परिगणना चरण के दौरान जिन निर्वाचकों का विगत विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की निर्वाचक नामावली से स्वयं अथवा माता-पिता/दादा-दादी से मैपिंग नहीं हो पाई है, उन्हें अपना नाम अंतिम निर्वाचक नामावली में बनाए रखने के लिए आयु अनुसार निर्धारित मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। इसके लिए संबंधित निर्वाचकों को निर्धारित तिथि पर उपखंड अधिकारी कार्यालय अथवा तहसील कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ में उपस्थित होना आवश्यक है।


नायब तहसीलदार (निर्वाचन) रमेश सिंह चौहान ने बताया कि कड़ाके की ठंड के बावजूद मतदाता उत्साहपूर्वक भागवार निर्धारित सुनवाई स्थलों पर पहुंच रहे हैं और अपने दस्तावेज जमा करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सुनवाई के दौरान मतदाताओं को नोटिस की प्रति के साथ निर्धारित सभी दस्तावेज अनिवार्य रूप से साथ लाने होंगे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 सकारात्मक खबर: पशु खेळी को युवाओं ने श्रमदान से किया साफ, पशुओं को मिलेगा साफ पानी🟢 शौर्य, स्वाभिमान और संस्कारों की धरती राजस्थान पर संगोष्ठी🟢 सेवादार- ईमानदार: एम्बुलेंस में मिला घायल युवक का मोबाइल, सेवा समिति ने लौटाया🟢 पूनरासर बालाजी में विद्यालय परिवार का सम्मान: देव दर्शन यात्रा रही सफल, शिक्षकों ने बताया प्रेरणादायक अनुभव🟢 लाडनूं में महाश्रमण स्पोर्ट्स ग्राउंड का लोकार्पण, आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में भव्य आयोजन🟢 खाटूश्याम जी के लिए 300 डाक ध्वजा यात्रियों का विशाल संघ रवाना