#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

बीकानेर जिले में शीतलहर का असर, कल से कक्षा 8 तक स्कूल बंद

By Next Team Writer

Published on:

कक्षा 9 से 12 तक स्कूल सुबह 10 बजे से लगेंगे

NEXT 7 जनवरी, 2025 श्रीडूंगरगढ़। जिले में जारी शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला लिया है। जिला कलक्टर एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष नम्रता वृष्णि ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह आदेश जारी किया है।
आदेश के अनुसार बीकानेर जिले के सभी राजकीय और गैर-राजकीय (निजी) स्कूलों, सीबीएसई विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों और मदरसों में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए 8 जनवरी से 10 जनवरी 2026 तक अवकाश रहेगा।
वहीं कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल पूरी तरह बंद नहीं रहेंगे, बल्कि इन कक्षाओं का संचालन सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश केवल विद्यार्थियों पर लागू होगा, जबकि विद्यालयों में शिक्षक एवं अन्य कार्मिक नियमित समय पर उपस्थित रहेंगे।
जिले के सभी संस्था प्रधानों को आदेशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि किसी संस्था द्वारा आदेशों की अवहेलना की गई, तो संबंधित के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 विधि महाविद्यालय के विद्यार्थियों का चिल्ड्रन होम भ्रमण: आनंद मार्ग चिल्ड्रन होम में बच्चों से किया संवाद, शिक्षा का महत्व समझाया🟢 21 फरवरी को मातृभाषा दिवस समारोह: राजस्थानी: लोक सूं ‘लाइक’ तांई विषय पर होगा विमर्श, चार साहित्यकार होंगे सम्मानित