#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

पंचायतीराज चुनाव-2026 की तैयारी शुरू, प्रगणक व सुपरवाइजरों का एकदिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 7 जनवरी, 2025 श्रीडूंगरगढ़। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बीकानेर के निर्देशानुसार उपखंड प्रशासन श्रीडूंगरगढ़ की ओर से प्रगणक एवं प्रगणक-सुपरवाइजरों का एकदिवसीय प्रशिक्षण पंचायत समिति सभागार में आयोजित किया गया।


उपखंड अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी शुभम शर्मा ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ के अंतर्गत आने वाली पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़ की 33 ग्राम पंचायतों एवं पंचायत समिति रीडी की 31 ग्राम पंचायतों में नियुक्त प्रगणकों व सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों में वार्डों का पुनर्गठन कर प्रकाशन किया जा चुका है तथा अब प्रारूप निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए प्रपत्र ‘ए-1’ बनाया जाना है।
प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स द्वारा नामावली तैयार करने की प्रक्रिया, सावधानियां एवं नियमों की विस्तार से जानकारी दी गई। एसडीएम शुभम शर्मा ने प्रगणकों से अपील की कि वे इस महत्वपूर्ण निर्वाचन कार्य को पूरी सजगता, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ समयबद्ध रूप से पूर्ण करें।


नायब तहसीलदार निर्वाचन रमेश सिंह चौहान ने कहा कि पंचायतीराज चुनाव से जुड़ा यह कार्य अत्यंत संवेदनशील है, इसलिए सभी प्रगणक एवं सुपरवाइजर पूरी सावधानी बरतें।
मास्टर ट्रेनर्स नौरत मल शर्मा, डॉ. मनीष कुमार सैनी एवं सहीराम भामू ने विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया। वहीं निर्वाचन शाखा से मुकेश झरवाल, पूरब चंद एवं सीताराम कूकना ने पंजीयन कार्य संपन्न कराया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 सकारात्मक खबर: पशु खेळी को युवाओं ने श्रमदान से किया साफ, पशुओं को मिलेगा साफ पानी🟢 शौर्य, स्वाभिमान और संस्कारों की धरती राजस्थान पर संगोष्ठी🟢 सेवादार- ईमानदार: एम्बुलेंस में मिला घायल युवक का मोबाइल, सेवा समिति ने लौटाया🟢 पूनरासर बालाजी में विद्यालय परिवार का सम्मान: देव दर्शन यात्रा रही सफल, शिक्षकों ने बताया प्रेरणादायक अनुभव🟢 लाडनूं में महाश्रमण स्पोर्ट्स ग्राउंड का लोकार्पण, आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में भव्य आयोजन🟢 खाटूश्याम जी के लिए 300 डाक ध्वजा यात्रियों का विशाल संघ रवाना