#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

रतनगढ़- चुरु शाखा का गठन, सर्वसम्मति से चुनी गई नई कार्यकारिणी

By Next Team Writer

Published on:

चुरु शाखा का रतनगढ़ में विलय, अब डोकवा से नापासर तक रहेगा कार्यक्षेत्र


NEXT 8 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ की रतनगढ़ शाखा की शाखा सभा गुरुवार को रतनगढ़ स्थित शाखा कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। इसमें चुरु शाखा का रतनगढ़ शाखा में विलय करने और नई कार्यकारिणी के गठन पर सहमति बनी।
सभा में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चयन किया गया। प्रमोद ढाका को शाखा अध्यक्ष, रणवीर सिंह को उपाध्यक्ष और धर्मेंद्र कुमार शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं मोहन सिंह और मनोज कुमार यादव को सहायक शाखा सचिव बनाया गया। नए पदाधिकारियों की घोषणा चुरु शाखा के पूर्व शाखा सचिव आमीन खान ने की।


बैठक में प्रस्ताव पारित कर चुरु शाखा के विभिन्न क्षेत्रों को रतनगढ़ शाखा में शामिल किया गया। इसके साथ ही शाखा का नया नाम रतनगढ़-चुरु शाखा रखने का निर्णय लिया गया। हालांकि रतनगढ़ और चुरु, दोनों स्थानों पर शाखा कार्यालय पूर्ववत संचालित रहेंगे। नए कार्यक्षेत्र में डोकवा से नापासर तक का क्षेत्र शामिल होगा।

शाखा सचिव सीताराम गोदारा ने कहा कि विलय और नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा कर्मचारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा।
सभा की अध्यक्षता धर्मवीर ने की। इसमें रतनगढ़ शाखा सचिव सीताराम गोदारा, संयुक्त शाखा सचिव संपत प्रजापत सहित रामनिवास, जितेंद्र सिंह, विपिन, रवि, अनिल कुमार और बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 सकारात्मक खबर: पशु खेळी को युवाओं ने श्रमदान से किया साफ, पशुओं को मिलेगा साफ पानी🟢 शौर्य, स्वाभिमान और संस्कारों की धरती राजस्थान पर संगोष्ठी🟢 सेवादार- ईमानदार: एम्बुलेंस में मिला घायल युवक का मोबाइल, सेवा समिति ने लौटाया🟢 पूनरासर बालाजी में विद्यालय परिवार का सम्मान: देव दर्शन यात्रा रही सफल, शिक्षकों ने बताया प्रेरणादायक अनुभव🟢 लाडनूं में महाश्रमण स्पोर्ट्स ग्राउंड का लोकार्पण, आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में भव्य आयोजन🟢 खाटूश्याम जी के लिए 300 डाक ध्वजा यात्रियों का विशाल संघ रवाना