NEXT 8 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर संघ द्वारा शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। शताब्दी वर्ष के तहत वर्षभर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अब सर्व हिंदू समाज के सहयोग से एवं पूज्य संतों के पावन सानिध्य में हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।
इससे पहले शताब्दी वर्ष के प्रथम चरण में 2 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक मंडल एवं बस्ती स्तर पर पथ-संचलन निकाले गए। इसके बाद व्यापक गृह-संपर्क अभियान एवं प्रमुख जन-गोष्ठियों का आयोजन किया गया।
आरएसएस श्रीडूंगरगढ़ के खंड संघचालक आशाराम पारीक, नगर संघचालक विनोद कुमार सैन एवं मोमासर खंड संघचालक शिवरतन राजपुरोहित ने बताया कि संघ रचना के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में तीन-चार गांवों को मिलाकर एक मंडल बनाया गया है, जबकि नगरीय क्षेत्रों में लगभग 10 हजार जनसंख्या पर एक बस्ती की रचना की गई है।
इन क्षेत्रों में होंगे सम्मेलन
संघ रचना के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ नगरीय क्षेत्र में कालूबास, बिग्गाबास, आडसर बास, मोमासर बास एवं प्रताप बस्ती में हिंदू सम्मेलन आयोजित होंगे।
श्रीडूंगरगढ़ खंड के अंतर्गत धनेरू, इन्दपालसर, धर्मास, रिड़ी, सेरूणा, दुलचासर, सूडसर, सांवतसर, जाखासर एवं बापेऊ मंडलों के चयनित गांवों में सम्मेलन होंगे।
इसी प्रकार मोमासर खंड में तोलियासर, मोमासर, लिखमादेसर, आड़सर, रामसरा, पुंदलसर, हेमासर, गुसाईंसर बड़ा, पूनरासर एवं उदरासर मंडलों में तय गांवों में सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।
गांव-बस्ती स्तर पर बैठकें
हिंदू सम्मेलन को लेकर गांव-गांव व बस्ती-बस्ती में बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इन बैठकों के माध्यम से मंडल एवं बस्ती स्तर पर आयोजन समितियों का गठन किया जा रहा है। संतों के पावन सानिध्य में होने वाले इन सम्मेलनों को लेकर सर्व हिंदू समाज में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
आरएसएस शताब्दी वर्ष : श्रीडूंगरगढ़ व मोमासर खंड में होंगे हिंदू सम्मेलन, गांव-बस्ती स्तर पर बन रही आयोजन समितियां





Updated on:















