#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ में शीतलहर से निपटने की तैयारी, तहसीलदार बने नोडल अधिकारी

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 8 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। शीतलहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रशासन ने उपखण्ड स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग जयपुर तथा जिला कलेक्टर (सहायता) बीकानेर के निर्देशों के तहत तहसीलदार श्रीडूंगरगढ़ श्रीवर्द्धन शर्मा को उपखण्ड स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
उपखण्ड अधिकारी एवं मजिस्ट्रेट शुभम शर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार नोडल अधिकारी को शीतलहर प्रबंधन के लिए नियंत्रण कक्ष और विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में ठंड से बचाव के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया है।
जनजागरूकता से लेकर अलाव तक की जिम्मेदारी
नोडल अधिकारी को शीतलहर से बचाव के लिए जनजागरूकता अभियान चलाने, रैन बसेरों में पर्याप्त व्यवस्था कराने, सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय कर आवश्यक चिकित्सीय इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि राज्य आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की सख्ती से पालना करवाई जाएगी, ताकि शीतलहर के दौरान किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके।
संपर्क विवरण
नोडल अधिकारी श्रीवर्द्धन शर्मा से आवश्यकता पड़ने पर मोबाइल नंबर 9784662568 अथवा तहसीलदार कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ के दूरभाष 01565-223672 पर संपर्क किया जा सकता है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 सकारात्मक खबर: पशु खेळी को युवाओं ने श्रमदान से किया साफ, पशुओं को मिलेगा साफ पानी🟢 शौर्य, स्वाभिमान और संस्कारों की धरती राजस्थान पर संगोष्ठी🟢 सेवादार- ईमानदार: एम्बुलेंस में मिला घायल युवक का मोबाइल, सेवा समिति ने लौटाया🟢 पूनरासर बालाजी में विद्यालय परिवार का सम्मान: देव दर्शन यात्रा रही सफल, शिक्षकों ने बताया प्रेरणादायक अनुभव🟢 लाडनूं में महाश्रमण स्पोर्ट्स ग्राउंड का लोकार्पण, आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में भव्य आयोजन🟢 खाटूश्याम जी के लिए 300 डाक ध्वजा यात्रियों का विशाल संघ रवाना