#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ में बायो-मेडिकल कचरे पर सख्ती, एसडीएम ने बनाई निगरानी समिति

By Next Team Writer

Published on:

खुले में फेंके जा रहे मेडिकल वेस्ट से जनस्वास्थ्य पर खतरा, गौवंश की हो रही असामयिक मौत

NEXT 8 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। शहर के बाहर स्थित डंपिंग यार्ड में खुले में जैव चिकित्सा अपशिष्ट के अनियमित निस्तारण का गंभीर मामला सामने आया है। निरीक्षण के दौरान उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट शुभम शर्मा ने पाया कि बायो-मेडिकल कचरे के कारण जहां एक ओर जनस्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर निराश्रित गौवंश द्वारा अपशिष्ट निगलने से उनकी असामयिक मृत्यु भी हो रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने उपखण्ड स्तरीय निगरानी समिति का गठन किया है। यह समिति शहरी क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ में संचालित सभी सरकारी एवं गैर सरकारी चिकित्सा संस्थानों, लैब्स और मेडिकल स्टोर्स में बायो-मेडिकल अपशिष्ट निस्तारण की संयुक्त रूप से जांच करेगी और रिपोर्ट एसडीएम को प्रस्तुत करेगी।
इन अधिकारियों को किया गया शामिल
गठित समिति में तहसीलदार श्रीडूंगरगढ़ को अध्यक्ष, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सदस्य सचिव, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका और थानाधिकारी पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ़ को सदस्य बनाया गया है।
नियमों की पालना अनिवार्य
समिति को निर्देश दिए गए हैं कि सभी चिकित्सा संस्थानों को बायो-मेडिकल अपशिष्ट का व्यवस्थित पृथक्करण, संग्रहण, उपचार और वैज्ञानिक निपटान पर्यावरण सुरक्षा मानकों के अनुसार सुनिश्चित करवाया जाए, ताकि संक्रमण और प्रदूषण से बचाव हो सके।
प्रशासन के इस कदम से क्षेत्र में स्वास्थ्य सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 सकारात्मक खबर: पशु खेळी को युवाओं ने श्रमदान से किया साफ, पशुओं को मिलेगा साफ पानी🟢 शौर्य, स्वाभिमान और संस्कारों की धरती राजस्थान पर संगोष्ठी🟢 सेवादार- ईमानदार: एम्बुलेंस में मिला घायल युवक का मोबाइल, सेवा समिति ने लौटाया🟢 पूनरासर बालाजी में विद्यालय परिवार का सम्मान: देव दर्शन यात्रा रही सफल, शिक्षकों ने बताया प्रेरणादायक अनुभव🟢 लाडनूं में महाश्रमण स्पोर्ट्स ग्राउंड का लोकार्पण, आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में भव्य आयोजन🟢 खाटूश्याम जी के लिए 300 डाक ध्वजा यात्रियों का विशाल संघ रवाना