#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

VB G-RAM G जन-जागरण अभियान: भाजपा देहात ने 27 मण्डलों में संयोजक घोषित किए, 168 शक्ति केन्द्रों पर होगा श्रमिक संवाद

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 12 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। भारतीय जनता पार्टी (देहात) द्वारा चलाए जा रहे VB G-RAM G जन-जागरण अभियान को लेकर संगठन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। अभियान के तहत श्रीडूंगरगढ़ शहर और देहात को प्रमुख केंद्र बनाते हुए जिलेभर में संगठनात्मक जिम्मेदारियों का विस्तार किया गया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया के निर्देश पर जिले के 27 मण्डलों में संयोजक एवं सह-संयोजकों की नियुक्ति की गई है। अभियान के जिला सह-संयोजक एडवोकेट भोजराज लेखला ने बताया कि पार्टी के 168 शक्ति केन्द्रों पर जाकर VBG-RAM G श्रमिकों से सीधा संवाद किया जाएगा तथा विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम और कुप्रचार का तथ्यों के साथ जवाब दिया जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ को विशेष जिम्मेदारी

अभियान में श्रीडूंगरगढ़ शहर मण्डल संयोजक की जिम्मेदारी मदन सोनी को सौंपी गई है, जबकि श्रीडूंगरगढ़ देहात मण्डल संयोजक उत्तम नाथ को बनाया गया है। दोनों मण्डलों में श्रमिक वर्ग, बूथ कार्यकर्ताओं और शक्ति केन्द्र प्रभारियों से चरणबद्ध संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

ये बनाए गए मण्डल संयोजक

हदां – राजेन्द्र पंचारिया
नोखा शहर – श्रवणराम ज्यानी
नोखा देहात – सुमित जोशी
पांचू – मोहन सिंह
जांगलू – जय प्रकाश
मुकाम – सागरमल भादू
खाजूवाला – ओम पारीक
पूगल – धर्मदान चारण
दंतौर – भीखाराम जाखड़
छत्तरगढ़ – दिलीप मोदी
बीछवाल – मदन सिंह मेहरासर
मोमासर – संदीप सिंह
बापेऊ – मूलचन्द मेघवाल
लूणकरणसर – गणेश गोरीसरिया
धीरेरा – महावीर गोदारा
महाजन – डूंगर शर्मा
नापासर – डूंगरदान ‘बिट्टू’
रुणियावास – मुकनाराम ज्याणी
कालू – मदनलाल सुधार
कोलायल – बाबूलाल गैदर
गौडू – मदनलाल ओड
बरसलपुर – दिलीप सिंह
बज्जू – रोशन लोहार
पलाना – जगराम जाखड़
देशनोक – सुशील पड़िहार

विपक्ष के कुप्रचार का देंगे जवाब

अभियान के सह-संयोजक मोजराज मेघवाल ने बताया कि संगठन की टीमें शक्ति केन्द्र स्तर तक पहुंचकर श्रमिकों से संवाद करेंगी और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर विपक्ष के दुष्प्रचार का करारा जवाब देंगी।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 तेज धमाके के साथ 11 केवी लाइन का तार टूटा, मुख्य रास्ते पर गिरा; सातलेरा गांव की बिजली आपूर्ति ठप🟢 श्रीडूंगरगढ़ में रास्ता रोककर कुल्हाड़ी व लाठियों से हमला, युवक से ₹10,750 छीनने का आरोप, जरिये इस्तगासा मामला दर्ज🟢 रखरखाव कार्य के चलते 4 घंटे बिजली रहेगी बंद, रिड़ी व ऊपनी जीएसएस से जुड़े कई गांव प्रभावित🟢 चर्चित कांड: सोना हड़पने के आरोप में आरोपी की जमानत खारिज🟢 विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप, कोर्ट में परिवाद पेश