#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

विधि कॉलेज में सड़क सुरक्षा पर कार्यशाला, छात्रों ने ली नियम पालन की शपथ

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 13 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजकीय विधि स्नातकोत्तर महाविद्यालय बीकानेर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों को लेकर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। आयोजन परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग और महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया और यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई।


कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. भगवाना राम बिश्नोई ने की। मुख्य वक्ता प्रादेशिक परिवहन अधिकारी अनिल पांडेय ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में हर साल इतनी मौतें हो रही हैं, जितनी एक पूरे बीकानेर शहर की आबादी के बराबर हैं। यह स्थिति बेहद चिंताजनक है।
आरटीओ अनिल पांडेय ने अपने संबोधन की शुरुआत भगवद् गीता के श्लोक से करते हुए कर्मयोग और दृढ़ निश्चय का महत्व बताया। उन्होंने “ड्रोन व्यू” नाटक के माध्यम से हेलमेट, सीट बेल्ट और यातायात नियमों के पालन से जीवन रक्षा का संदेश दिया। उन्होंने लापरवाही, तेज गति और नियमों की अनदेखी को सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण बताया।


कार्यक्रम में छात्राओं ने सड़क सुरक्षा पर आधारित जागरूकता नृत्य प्रस्तुत किया। साथ ही प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विजेताओं को परिवहन विभाग की ओर से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. मीनाक्षी कुमावत ने कहा कि युवाओं की भूमिका सड़क सुरक्षा में सबसे अहम है। उन्हें स्वयं नियमों का पालन कर समाज के लिए उदाहरण बनना चाहिए। समापन पर आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर प्रो. कुमुद जैन ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर परिवहन विभाग से राहुल आचार्य, सुमित अग्रवाल, दुर्गा शंकर पवार, ज्योति स्वामी सहित महाविद्यालय का स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 सकारात्मक खबर: पशु खेळी को युवाओं ने श्रमदान से किया साफ, पशुओं को मिलेगा साफ पानी🟢 शौर्य, स्वाभिमान और संस्कारों की धरती राजस्थान पर संगोष्ठी🟢 सेवादार- ईमानदार: एम्बुलेंस में मिला घायल युवक का मोबाइल, सेवा समिति ने लौटाया🟢 पूनरासर बालाजी में विद्यालय परिवार का सम्मान: देव दर्शन यात्रा रही सफल, शिक्षकों ने बताया प्रेरणादायक अनुभव🟢 लाडनूं में महाश्रमण स्पोर्ट्स ग्राउंड का लोकार्पण, आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में भव्य आयोजन🟢 खाटूश्याम जी के लिए 300 डाक ध्वजा यात्रियों का विशाल संघ रवाना