#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़: गोवंश संरक्षण को लेकर ज्ञापन, कार्रवाई नहीं हुई तो पैदल कूच की चेतावनी

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 13 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। गोवंश की मृत्यु के मामलों और शहर में बेसहारा गोवंश की स्थिति को लेकर आज मंगलवार को आपणों गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति एवं विश्व हिंदू परिषद (VHP) के संयुक्त तत्वावधान में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के नाम उनके प्रतिनिधि पीए विक्रमसिंह राजपुरोहित और जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि को ज्ञापन सौंपा गया।

सेवा समिति की ओर से अध्यक्ष जतन सिंह राजपुरोहित एवं मनोज कुमार डागा उपस्थित रहे। ज्ञापन के माध्यम से समिति ने गोवंश संरक्षण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं। इनमें गोवंश की मृत्यु के मामलों में शीघ्र पोस्टमार्टम कराने, दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने, शहर एवं डम्पिंग यार्ड में मौजूद समस्त गोवंश को तुरंत गौशालाओं में स्थानांतरित करने तथा डम्पिंग यार्ड की चारदीवारी निर्माण के साथ स्थायी सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था करने की मांग शामिल है।

वहीं विश्व हिंदू परिषद की ओर से फतेह सिंह जांगिड़, वासुदेव शर्मा, विनोद सैन, हरिकिशन व्यास, बलदेव दास भादानी, मनु सेवग, लक्ष्मण उपाध्याय एवं यशविंदर सिंह मौजूद रहे।

VHP पदाधिकारियों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही इन मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो सेवा समिति एवं विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में समस्त गौ-भक्त श्रीडूंगरगढ़ से बीकानेर स्थित मुख्यमंत्री सभा स्थल तक पैदल कूच करेंगे और मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी मांगें रखेंगे। इसके लिए प्रशासन से अनुमति प्रदान करने की भी मांग की गई है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान गोवंश संरक्षण को लेकर लोगों में गहरी नाराजगी देखने को मिली, वहीं प्रशासन से जल्द समाधान की अपेक्षा जताई गई।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 सकारात्मक खबर: पशु खेळी को युवाओं ने श्रमदान से किया साफ, पशुओं को मिलेगा साफ पानी🟢 शौर्य, स्वाभिमान और संस्कारों की धरती राजस्थान पर संगोष्ठी🟢 सेवादार- ईमानदार: एम्बुलेंस में मिला घायल युवक का मोबाइल, सेवा समिति ने लौटाया🟢 पूनरासर बालाजी में विद्यालय परिवार का सम्मान: देव दर्शन यात्रा रही सफल, शिक्षकों ने बताया प्रेरणादायक अनुभव🟢 लाडनूं में महाश्रमण स्पोर्ट्स ग्राउंड का लोकार्पण, आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में भव्य आयोजन🟢 खाटूश्याम जी के लिए 300 डाक ध्वजा यात्रियों का विशाल संघ रवाना