#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

मोमासर के युवाओं ने बढ़ाया गांव का मान: SSC GD व राजस्थान पुलिस में चयन पर डीजे के साथ निकला जुलूस, भारत माता के जयकारों से गूंजा गांव

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 17 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के ग्राम मोमासर में एसएससी जीडी व राजस्थान पुलिस में चयनित हुए अभ्यर्थियों के सम्मान में ग्रामवासियों की ओर से डीजे के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस की शुरुआत भोमियाजी गौशाला से रंग-गुलाल के साथ हुई। इसमें ग्रामीण व युवा नाचते-गाते हुए भारत माता के जयकारे लगाते हुए भोमियाजी मंदिर पहुंचे।

जुलूस के दौरान गांव के मुख्य मार्गों पर जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। भोमियाजी मंदिर परिसर में चयनित अभ्यर्थियों का साफा व माला पहनाकर सम्मान किया गया और उन्हें गांव का गौरव बताया गया।

एसएससी जीडी में चयनित अभ्यर्थियों में प्रेरणा शर्मा (CISF), ममता भामू (BSF), बनवारी लाल पुनिया (CRPF), बजरंग बेरा (CISF), भवानी सिंह (CRPF), आशीष चोटिया (CISF), जयचंद मेघवाल (CISF), मुकेश बावरी (CISF), राजकरण सिवल (BSF) व लादूराम गोदारा (CRPF) शामिल हैं। वहीं राजस्थान पुलिस में मूलचंद रोझ का भी स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व जिला परिषद सदस्य सुभाष कमलिया, एसएफआई के बीरबल पुनिया, भंवरलाल गोदारा, अशोक शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष लूणाराम नाई, सुशील राजपुरोहित, जगदीश बेरा, चना राम सुथार, भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष लूणाराम नाई, विजयपाल भामू, मदनलाल शर्मा, हनुमान चोटिया, कृष्णा राम खिलेरी सहित चयनित अभ्यर्थियों के परिजन व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने कहा कि इन युवाओं की सफलता से गांव के अन्य युवाओं को प्रेरणा मिलेगी और राष्ट्र सेवा का भाव मजबूत होगा।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 शौर्य, स्वाभिमान और संस्कारों की धरती राजस्थान पर संगोष्ठी🟢 सेवादार- ईमानदार: एम्बुलेंस में मिला घायल युवक का मोबाइल, सेवा समिति ने लौटाया🟢 पूनरासर बालाजी में विद्यालय परिवार का सम्मान: देव दर्शन यात्रा रही सफल, शिक्षकों ने बताया प्रेरणादायक अनुभव🟢 लाडनूं में महाश्रमण स्पोर्ट्स ग्राउंड का लोकार्पण, आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में भव्य आयोजन🟢 खाटूश्याम जी के लिए 300 डाक ध्वजा यात्रियों का विशाल संघ रवाना