#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

आडसर पुरोहितान में 22 जनवरी को हिन्दू सम्मेलन, एक दिन पहले निकलेगी भव्य शोभा यात्रा

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 18 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के आडसर पुरोहितान में 22 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले हिन्दू सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सम्मेलन से एक दिन पूर्व 21 जनवरी को धार्मिक शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जो आडसर पुरोहितान से रवाना होकर धीरदेसर पुरोहितान, सुरजनसर, उदासर चारणान व लाखनसर होते हुए पुनः आडसर पुरोहितान पहुंचेगी।

हिन्दू सम्मेलन को सफल बनाने के लिए आयोजक गांव-गांव संपर्क कर रहे हैं। इसी कड़ी में धीरदेसर पुरोहितान में ग्रामीणों को पीले चावल बांटकर शोभा यात्रा व सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया।

ग्रामीणों में सम्मेलन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। शोभा यात्रा के स्वागत के लिए गांवों में सजावट एवं अन्य व्यवस्थाओं की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

इस दौरान एडवोकेट प्रकाश सिंह, भागीरथ सिंह, प्रेम सिंह, बलदेव सिंह, जेठाराम नाई, मुकेश सुथार, प्रभु सोनी, अर्जुनराम भूकर, मुनिराम, उमाराम, पवन, दुर्गाराम, हरिराम मेघवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 शौर्य, स्वाभिमान और संस्कारों की धरती राजस्थान पर संगोष्ठी🟢 सेवादार- ईमानदार: एम्बुलेंस में मिला घायल युवक का मोबाइल, सेवा समिति ने लौटाया🟢 पूनरासर बालाजी में विद्यालय परिवार का सम्मान: देव दर्शन यात्रा रही सफल, शिक्षकों ने बताया प्रेरणादायक अनुभव🟢 लाडनूं में महाश्रमण स्पोर्ट्स ग्राउंड का लोकार्पण, आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में भव्य आयोजन🟢 खाटूश्याम जी के लिए 300 डाक ध्वजा यात्रियों का विशाल संघ रवाना