#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

युवा संबल मेले में उमड़ा जोश: कौशल विकास से रोजगार का रास्ता, डिग्री से ज्यादा हुनर जरूरी- रामगोपाल सुथार

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 20 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग, बीकानेर द्वारा आयोजित युवा संबल मेला युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार का मजबूत मंच बनकर उभरा। मेले में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया और विभिन्न कौशल प्रशिक्षण व रोजगार योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने कहा कि आज के समय में केवल डिग्री काफी नहीं है, बल्कि व्यावहारिक और तकनीकी कौशल ही स्थायी रोजगार दिलाने में सहायक होते हैं। उन्होंने कहा कि कौशल प्रशिक्षण से युवा न सिर्फ नौकरी पा सकता है, बल्कि खुद का रोजगार शुरू कर दूसरों को भी रोजगार दे सकता है।

सरकारी योजनाओं से जुड़ने का आह्वान
सुथार ने युवाओं से सरकार की कौशल विकास योजनाओं से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर भारत की नींव मजबूत करें।

युवाओं को रोजगार से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता
जिला कलेक्टर नम्रता वैष्णव ने कहा कि सरकार का फोकस युवाओं को स्किल्ड बनाकर उन्हें रोजगार से जोड़ने पर है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में विधायक जेठानंद व्यास, शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ सहित कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। मेले के दौरान युवाओं को विभिन्न योजनाओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और रोजगार अवसरों की जानकारी दी गई। अतिथियों ने आयोजन को युवाओं के भविष्य के लिए उपयोगी पहल बताया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 सकारात्मक खबर: पशु खेळी को युवाओं ने श्रमदान से किया साफ, पशुओं को मिलेगा साफ पानी🟢 शौर्य, स्वाभिमान और संस्कारों की धरती राजस्थान पर संगोष्ठी🟢 सेवादार- ईमानदार: एम्बुलेंस में मिला घायल युवक का मोबाइल, सेवा समिति ने लौटाया🟢 पूनरासर बालाजी में विद्यालय परिवार का सम्मान: देव दर्शन यात्रा रही सफल, शिक्षकों ने बताया प्रेरणादायक अनुभव🟢 लाडनूं में महाश्रमण स्पोर्ट्स ग्राउंड का लोकार्पण, आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में भव्य आयोजन🟢 खाटूश्याम जी के लिए 300 डाक ध्वजा यात्रियों का विशाल संघ रवाना