#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ में क्षत्रिय समाज की विचार-गोष्ठी, अधिकारियों-व्यापारियों ने सामाजिक समन्वय पर दिया जोर

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 21 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन के तत्वावधान में मंगलवार शाम को एकलव्य पब्लिक स्कूल परिसर में श्रीडूंगरगढ़ में कार्यरत क्षत्रिय अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं एवं व्यापारियों की विचार-गोष्ठी व स्नेहभोज का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत तनसिंहजी की तस्वीर के समक्ष वरिष्ठजनों भरत सिंह, नवल सिंह व सवाई सिंह द्वारा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुई। संघ स्वयंसेवक संदीप सिंह पुंदलसर ने प्रार्थना करवाई। इसके बाद सभी उपस्थितजनों का परिचय करवाकर विचार-गोष्ठी का शुभारंभ किया गया।

विचार-गोष्ठी में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वक्ताओं ने परस्पर सहयोग, सामंजस्य तथा सभी समाजों के लिए उपयोगी बनने की आवश्यकता पर विचार साझा किए।

बीकानेर प्रांत प्रमुख जुगल सिंह बेलासर ने फाउंडेशन की कार्ययोजना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज में सतोगुणीय जातीय भाव को बढ़ावा देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जातियां सदैव रही हैं, लेकिन जातिवाद समाज के लिए घातक है। संघ के आनुषंगिक संगठन समाज के विभिन्न वर्गों के साथ संवाद स्थापित कर सकारात्मक सामाजिक भूमिका निभाने का कार्य कर रहे हैं।

जगदीश सिंह सुरजनवासी ने कहा कि समाज में एक-दूसरे के काम आ सकें और परिवारों में सकारात्मक वातावरण बने, इसके लिए निरंतर प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने युवाओं को शिक्षा व खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

एडवोकेट रणवीर सिंह ने कहा कि अधिकारी, व्यापारी और अधिवक्ता वर्ग के ऐसे स्नेहमिलन नियमित होते रहने चाहिए। उन्होंने समाजजनों से किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने का आह्वान किया।

संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक एडवोकेट भरत सिंह शेरूणा ने श्री क्षत्रिय युवक संघ की सामूहिक संस्कारमयी कर्मप्रणाली की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन समाज में संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप सकारात्मक कार्य कर रहा है और सभी को व्यवहार कुशल बनकर आपसी समन्वय स्थापित करना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन प्रांत प्रमुख जेठू सिंह पुंदलसर ने किया। स्थानीय व्यापारियों की ओर से रात्रि स्नेहभोज की व्यवस्था की गई। वक्ताओं ने समय-समय पर ऐसे आयोजनों की आवश्यकता बताई।

इस अवसर पर सभी अतिथियों को स्वामी अड़गड़ानंद रचित ‘यथार्थ गीता’ तथा पूज्य तनसिंहजी द्वारा लिखित ‘समाज चरित्र’ पुस्तक भेंट की गई।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी, स्थानीय उपखंड कार्यालय, पंचायत समिति, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस थाना से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी एवं अधिवक्ता उपस्थित रहे।

पोस्टर विमोचन
कार्यक्रम के पश्चात आगामी 25 जनवरी को संघ संस्थापक तनसिंहजी की 102वीं प्रांत स्तरीय जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का सामूहिक रूप से पोस्टर विमोचन किया गया। पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम रविवार को दोपहर 12:15 बजे धर्मास में आयोजित किया जाएगा, जिसमें समाजजनों से परिवार सहित सहभागिता की अपील की गई।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 शौर्य, स्वाभिमान और संस्कारों की धरती राजस्थान पर संगोष्ठी🟢 सेवादार- ईमानदार: एम्बुलेंस में मिला घायल युवक का मोबाइल, सेवा समिति ने लौटाया🟢 पूनरासर बालाजी में विद्यालय परिवार का सम्मान: देव दर्शन यात्रा रही सफल, शिक्षकों ने बताया प्रेरणादायक अनुभव🟢 लाडनूं में महाश्रमण स्पोर्ट्स ग्राउंड का लोकार्पण, आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में भव्य आयोजन🟢 खाटूश्याम जी के लिए 300 डाक ध्वजा यात्रियों का विशाल संघ रवाना