#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

कर्तव्य के प्रति जागरूकता ही सशक्त नागरिक की पहचान

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 22 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजकीय सदू देवी पारख कन्या महाविद्यालय में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के बैनर तले कर्तव्य बोध दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम 12 जनवरी युवा दिवस (स्वामी विवेकानंद जयंती) से 23 जनवरी नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती तक आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला का हिस्सा था।

महाविद्यालय के सहायक लेखाधिकारी जितेन्द्र भाटी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति जागरूकता विकसित करना है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राजकीय डुंगर महाविद्यालय, बीकानेर के पूर्व आचार्य डॉ. शशिकांत तथा भौतिक विज्ञान के प्रोफेसर डॉ. एम. डी. शर्मा ने व्याख्यान दिए। वक्ताओं ने संविधान में वर्णित मूल अधिकारों एवं मूल कर्तव्यों पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं से उन्हें अपने व्यवहार और जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की शुरुआत सहायक लेखाधिकारी जितेन्द्र भाटी के स्वागत भाषण से हुई। कार्यक्रम के समापन पर भूगोल विषय के सहायक आचार्य डॉ. आनन्द नारायण पुरोहित ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केवल अधिकारों की जानकारी पर्याप्त नहीं है, बल्कि कर्तव्यों का पालन ही समाज और राष्ट्र को सशक्त बनाता है।

इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं सहित सहायक आचार्य डॉ. कमल सिंह चारण, डॉ. चित्रा, डॉ. प्रभा शेखावत एवं अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 शौर्य, स्वाभिमान और संस्कारों की धरती राजस्थान पर संगोष्ठी🟢 सेवादार- ईमानदार: एम्बुलेंस में मिला घायल युवक का मोबाइल, सेवा समिति ने लौटाया🟢 पूनरासर बालाजी में विद्यालय परिवार का सम्मान: देव दर्शन यात्रा रही सफल, शिक्षकों ने बताया प्रेरणादायक अनुभव🟢 लाडनूं में महाश्रमण स्पोर्ट्स ग्राउंड का लोकार्पण, आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में भव्य आयोजन🟢 खाटूश्याम जी के लिए 300 डाक ध्वजा यात्रियों का विशाल संघ रवाना