#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ का बढ़ा गौरव: राज्य स्तर पर सम्मानित हुए 3 बीएलओ और 1 सुपरवाइज़र

By Next Team Writer

Published on:

जयपुर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के लिए मिला सम्मान

NEXT 25 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के तीन बीएलओ और एक सेक्टर सुपरवाइज़र को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (S.I.R.) अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से क्षेत्र का नाम राज्यभर में रोशन हुआ है।

समारोह में माननीय राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े मुख्य अतिथि रहे, जबकि मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह एवं राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से सेक्टर सुपरवाइज़र सीताराम गोदारा (व्याख्याता, राउमावि बाडेला), बीएलओ श्रवण कुमार शर्मा (अध्यापक, राउमावि उदरासर), बीएलओ रणजीत सिंह (कृषि पर्यवेक्षक, जोधासर) तथा बीएलओ इन्द्रचन्द (शारीरिक शिक्षक, राउप्रावि शीतलनगर) को सम्मानित किया गया।

इन कार्मिकों ने मतदाता सूची के अद्यतन एवं शुद्धिकरण कार्य को जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ पूरा कर प्रशासन की सराहना अर्जित की।

उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने राज्य स्तर पर सम्मान मिलने पर सभी कार्मिकों को बधाई देते हुए कहा कि उनका कार्य अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायी है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 21 फरवरी को मातृभाषा दिवस समारोह: राजस्थानी: लोक सूं ‘लाइक’ तांई विषय पर होगा विमर्श, चार साहित्यकार होंगे सम्मानित