#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ भाजपा कार्यालय में रोजगार मिशन पर कार्यशाला

By Next Team Writer

Published on:

विधायक सारस्वत बोलेग्रामीण आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत कदम

NEXT 25 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। स्थानीय भाजपा कार्यालय में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “विकसित भारत- रोजगार और आजीविका मिशन की गारंटी (ग्रामीण)” को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता विधायक ताराचंद सारस्वत ने की।

विधायक सारस्वत ने कहा कि यह मिशन ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में प्रभावी पहल है। उन्होंने बताया कि योजना का उद्देश्य युवाओं और पात्र ग्रामीण परिवारों को आत्मनिर्भर बनाना है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर पात्र लोगों को योजना से जोड़ना होगा।

कार्यशाला में शहर अध्यक्ष एडवोकेट राधेश्याम दर्जी, मोमासर मंडल अध्यक्ष नरेश मोट और देहात मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने योजना के तकनीकी पक्ष, प्रक्रिया और लाभों की जानकारी दी। वक्ताओं ने बताया कि मिशन के तहत ग्रामीण परिवारों को आजीविका के नए अवसर मिलेंगे।

कार्यशाला का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना रहा कि ग्रामीण क्षेत्र का हर पात्र व्यक्ति योजना का लाभ ले सके और उसकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, विनोद गिरी गोस्वामी, मंडल संयोजक उत्तम नाथ सिद्ध, संदीप सिंह मिंसरिया, मदन सोनी, मांगीलाल मेघवाल सहित भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 21 फरवरी को मातृभाषा दिवस समारोह: राजस्थानी: लोक सूं ‘लाइक’ तांई विषय पर होगा विमर्श, चार साहित्यकार होंगे सम्मानित