#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

लिखमादेसर: भव्य कथा मंच का लोकार्पण, भामाशाह मोहनलाल सिंघी का सम्मान

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 25 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के गांव लिखमादेसर स्थित हँसोजी धाम में श्रीडूंगरगढ़ के भामाशाह मोहनलाल सिंघी द्वारा निर्मित भव्य कथा हॉल का उद्घाटन रविवार को गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में किया गया। कार्यक्रम के दौरान भामाशाहों व अतिथियों का ग्रामीणों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

सामाजिक कार्यकर्ता बजरंग सोमाणी ने बताया कि मोहनलाल सिंघी द्वारा क्षेत्र में पूर्व में भी अनेक विकास कार्य करवाए जा चुके हैं। कथा मंच निर्माण का प्रस्ताव सामने आने पर उन्होंने तुरंत सहमति प्रदान की।

लोकार्पण समारोह में महंत भवँरनाथ, भामाशाह मोहनलाल सिंघी, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा एवं प्रेरक बजरंग सोमाणी ने फीता काटकर कथा हॉल का लोकार्पण किया। इस अवसर पर अशोक सिंघी, विनोद राठी, जगदीश गोदारा, प्रकाश जाखड़ उदरासर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

सुमति पारख ने की 7.51 लाख रुपए की घोषणा

कार्यक्रम के दौरान अणुव्रत समिति श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष व भामाशाह सुमति पारख ने 7 लाख 51 हजार रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा की। यह राशि भव्य यज्ञशाला निर्माण में उपयोग की जाएगी तथा उनके स्वर्गीय पिता विजयसिंह पारख की स्मृति में शिलालेख लगाया जाएगा। इस दौरान उनके पुत्र आयुषअमन पारख भी उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने भामाशाहों द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 सेवादार- ईमानदार: एम्बुलेंस में मिला घायल युवक का मोबाइल, सेवा समिति ने लौटाया🟢 पूनरासर बालाजी में विद्यालय परिवार का सम्मान: देव दर्शन यात्रा रही सफल, शिक्षकों ने बताया प्रेरणादायक अनुभव🟢 लाडनूं में महाश्रमण स्पोर्ट्स ग्राउंड का लोकार्पण, आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में भव्य आयोजन🟢 खाटूश्याम के लिए 300 श्रद्धालुओं की डाक ध्वजा यात्रा रवाना, 601 ग्राम चांदी की ध्वजा आकर्षण का केंद्र