#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ में संथारा साधिका स्व. रेवती देवी बैद की स्मृति सभा आयोजित

By Next Team Writer

Published on:

मालू भवन में हुआ आयोजन, परिवार व संस्थाओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

NEXT 26 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। सेवा केंद्र मालू भवन में सोमवार को संथारा साधिका स्वर्गीय रेवती देवी बैद की स्मृति सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी संगीतश्री, डॉ. साध्वी परमप्रभा एवं शासनश्री कुंथुश्री के सान्निध्य में संपन्न हुआ।

सभा में परिवार की ओर से सुपुत्र अशोक बैद, पौत्र कार्तिक बैद, पौत्री प्रज्ञा नाहटा, महेंद्र मालू एवं दोहिती साक्षी दूगड़ ने अपने भाव व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

विभिन्न संस्थाओं की ओर से सभा अध्यक्ष सुशीला पुगलिया, महिला मंडल उपाध्यक्ष मधु झाबक, तेरापंथ युवक परिषद मंत्री पीयूष बोथरा, सहमंत्री सुमित बरडिया, नेत्रदान प्रभारी अशोक झाबक, किशोर मंडल से विशाल बोथरा, अणुव्रत समिति उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी एवं ओसवाल पंचायत से अक्षत पुगलिया ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

साध्वी वृंद ने दिवंगत आत्मा के प्रति मंगल कामनाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिक, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पारिवारिकजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ज्ञानशाला संयोजक के. एल. जैन ने किया।

इस अवसर पर माताजी की पुण्य स्मृति में परिवार की ओर से अशोक  बैद ने तेरापंथी सभा को ₹11 हजार, महिला मंडल को ₹5 हजार, अणुव्रत समिति को ₹3100, तेरापंथ युवक परिषद को 5 लीटर का ऑक्सीजन सिलेंडर तथा ओसवाल पंचायत को स्टील की बैकुंठी देने की घोषणा की।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 शिव पुराण कथा के दूसरे दिन प्रथम शिवलिंग की उत्पत्ति व मंत्र जाप की महिमा का वर्णन