#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

शहीद कैप्टन चन्द्र चौधरी की स्मृति में लगेगा MiG-21

By Next Team Writer

Published on:

बिग्गा बास रामसरा में फाइटर विमान स्थापना को लेकर भूमि पूजन, भारत माता के जयकारों से गूंजा परिसर

NEXT 29 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़।  देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद कैप्टन चन्द्र चौधरी की स्मृति को चिरस्थायी बनाने की दिशा में बीकानेर में बड़ा कदम उठाया गया है। उनकी याद में MiG-21 फाइटर विमान स्थापित किया जाएगा। इसके लिए सर्किल परिसर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। गुरुवार को विमान स्थापना स्थल पर विधिवत भूमि पूजन किया गया।

भूमि पूजन कार्यक्रम में बीघा बास रामसरा के सरपंच लक्ष्मण जाखड़, शहीद के छोटे भाई सीताराम सियाग, रामसरा पर्यावरण समिति के अध्यक्ष सरवन राम जाखड़, कैप्टन चन्द्र चौधरी राजकीय विद्यालय के प्रिंसिपल बीके भारद्वाज सहित ग्रामीण और गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान भारत माता की जय और कैप्टन चन्द्र चौधरी अमर रहें के नारे लगाए गए।

सर्किल परिसर में चल रहा विकास कार्य

फाइटर विमान स्थापना को लेकर सर्किल परिसर में आधार निर्माण और सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। विमान के आगमन से पहले सभी आवश्यक निर्माण कार्य पूरे किए जाएंगे, ताकि स्मारक को भव्य स्वरूप दिया जा सके।

आने वाली पीढ़ियों को मिलेगी प्रेरणा

शहीद के छोटे भाई सीताराम सियाग ने बताया कि MiG-21 विमान शहीद कैप्टन चंदर चौधरी की वीरता, साहस और देशभक्ति की अमर निशानी बनेगा। यह स्मारक युवाओं को राष्ट्रसेवा, त्याग और बलिदान की प्रेरणा देगा।

इस पहल को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और स्थानीय लोग इसे जिले के लिए गौरव का विषय मान रहे हैं।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 21 फरवरी को मातृभाषा दिवस समारोह: राजस्थानी: लोक सूं ‘लाइक’ तांई विषय पर होगा विमर्श, चार साहित्यकार होंगे सम्मानित