NEXT 30 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा के नेतृत्व में उपखंड कार्यालय में शहीद दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण से हुई। इसके बाद रामधुन का आयोजन किया गया और शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया।

इस मौके पर देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने कहा कि शहीदों के आदर्श आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से शहीदों के मूल्यों को आत्मसात करते हुए कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित उपखंड कार्यालय व तहसील कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
















