#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ में तीन मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस सस्पेंड, जिले में कुल चार पर कार्रवाई

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 2 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। जांच के दौरान अनियमितताएं सामने आने पर औषधि नियंत्रण विभाग ने श्रीडूंगरगढ़ सहित जिले के चार मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित कर दिए हैं। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के तीन मेडिकल स्टोर्स पर सबसे लंबी अवधि की कार्रवाई की गई है।

अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि बस स्टैंड बिग्गा बास, श्रीडूंगरगढ़ स्थित चौधरी मेडिकल एंड जनरल स्टोर का लाइसेंस 9 से 13 फरवरी तक (5 दिन) के लिए निलंबित किया गया है। वहीं स्टेशन रोड मोमासर बास, श्रीडूंगरगढ़ स्थित हबीब मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 9 से 18 फरवरी तक (10 दिन) के लिए सस्पेंड किया गया है।

इसके अलावा गाढ़वाला स्थित अमित मेडिकल एंड जनरल स्टोर का लाइसेंस 9 से 12 फरवरी तक (4 दिन) तथा कीतासर बिदावतान स्थित हीना मेडिकल स्टोर का लाइसेंस 9 से 18 फरवरी तक (10 दिन) के लिए निलंबित किया गया है।

औषधि विभाग के अनुसार निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड संधारण एवं नियमों की पालना में अनियमितताएं पाई गई थीं, जिसके बाद नियमानुसार यह कार्रवाई की गई।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 शिव पुराण कथा के दूसरे दिन प्रथम शिवलिंग की उत्पत्ति व मंत्र जाप की महिमा का वर्णन