NEXT 4 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। रूपादेवी मोहता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, श्रीडूंगरगढ़ में बुधवार को ब्लॉक स्तरीय निष्पादक समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सरोज पूनिया वीर ने की।

बैठक में आगामी बोर्ड परीक्षाओं के सुचारू संचालन एवं परीक्षा परिणामों में उन्नयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सभी प्रधानाचार्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके साथ ही बालिकाओं में एनीमिया की समस्या दूर करने के लिए विभाग द्वारा उपलब्ध ब्लू एवं पिंक विफ्स की गोलियां नियमित रूप से वितरण करने के निर्देश दिए गए।
जिला रैंकिंग के विभिन्न बिंदुओं में सुधार को लेकर भी बैठक में मंथन हुआ। एसएनए के माध्यम से जारी विभिन्न प्रकार की अनुदान राशि (ग्रांट) एवं उनकी उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने सभी पीईईओ एवं यूसीईईओ को अपने अधीनस्थ विद्यालयों का नियमित निरीक्षण कर आवश्यक शैक्षणिक सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए।
बैठक में राउमावि बींझासर के प्रधानाचार्य मदनलाल शर्मा, राउमावि देराजसर की प्रधानाचार्य विनिता तंवर, राउमावि उदरासर के भुपेन्द्र कुमार, राउमावि इन्दपालसर-गुसाईसर के आनन्द प्रकाश, राउमावि सुरजनसर के अशोक कुमार तथा ईचरज देवी पटावरी के प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद ने अपने-अपने विद्यालयों में किए गए नवाचारों की जानकारी साझा की।
सभी संस्था प्रधानों ने अपने विद्यालयों में नवाचारात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने का आश्वासन दिया।
















