NEXT 5 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबलों के प्रमोशन पर भाजपा नेता कन्हैया लाल स्वामी ने अपने निज निवास पर स्वागत-अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान हेड कॉन्स्टेबल भगवानाराम एवं रामस्वरूप बिश्नोई का माला व साफा पहनाकर सम्मान किया गया।

कन्हैया लाल स्वामी ने बताया कि दोनों पुलिसकर्मियों की एएसआई पद पर पदोन्नति से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। कार्यक्रम में मौजूद भाजपा बीकानेर जिला मंत्री भरत सुथार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों ने दोनों जवानों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर पूरण स्वामी, शिवप्रसाद तावनिया, भवानी सैनी, सद्दाम कायमखानी, महेश माली, सीताराम स्वामी, कालू स्वामी, बनवारी नाई, दीपक शर्मा, सीताराम छगनी, गोपाल शास्त्री, जस्सू नाई, के.के. जांगिड़, बिलाल बहलिम, गजानंद जोशी, विष्णु नाई, गज्जू माली, कानाराम वाल्मीकि, सुरेंद्र वाल्मीकि, सोनू मुगल, मोहम्मद रफीक, किशोर मारु, प्रभु भादू, बबलू सिंधी, नारायण जोशी, महेश तवानिया, जेडी शेखावत, अनुराग बिहानी व इशू चौरड़िया सहित अनेक लोग मौजूद रहे।


















