हरिराम बाबा मंदिर में वरिष्ठ नागरिकों से संवाद, अधिक संख्या में शामिल होने की अपील
NEXT 5 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे में 8 तारीख को आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन को लेकर तैयारियाँ तेज़ हो गई हैं। इसी क्रम में आज वार्ड नंबर 29 स्थित श्री हरिराम बाबा मंदिर परिसर में हिंदू समाज के वरिष्ठ नागरिकों के साथ बैठक एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पार्षद भरत सुथार ने बताया कि बैठक में सम्मेलन के उद्देश्य और उसकी सामाजिक उपयोगिता पर चर्चा करते हुए नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में भाग लेकर इसका लाभ उठाने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के सम्मेलन समाज को एकजुट करने और विचार-विमर्श का सशक्त माध्यम बनते हैं।

इस अवसर पर पार्षद भरत सुथार सहित हड़मान नाई, तिलोकचंद हिरावत, मोहन जाखड़, रमेश भोजक, मांगीलाल सारस्वत, श्रवण पुजारी, सीताराम सुथार, लीलाधर सुथार, पवन नाई, दामोदर प्रजापत, गोविंद, रवि, पियूष व पुनित शर्मा सहित अनेक समाजजन मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान हिंदू समाज के वरिष्ठ नागरिकों के साथ प्रत्यक्ष संवाद कर सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।
















