NEXT 7 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। परम्परागत खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गांव सूडसर में आगामी 8 फरवरी को भव्य कुश्ती महादंगल का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन समाजसेवी स्व. चौधरी चूनारामजी भादू की 21वीं पुण्यतिथि के अवसर पर ग्रामोत्थान सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में होगा।

चौधरी चूनाराम भादू मेमोरियल ट्रस्ट के सुभाष भादू ने बताया कि महादंगल में स्थानीय पहलवानों के साथ हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के नामी अखाड़ों के पहलवान भी भाग लेंगे। विजेता पहलवानों को नकद पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए जाएंगे।
महादंगल को लेकर शुक्रवार को आयोजित तैयारी बैठक में कार्यकर्ताओं को विभागवार जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में दूर-दराज से आने वाले दर्शकों के लिए बैठने की व्यवस्था, पेयजल और अन्य सुविधाओं पर विशेष रूप से चर्चा की गई।
इस दौरान महादंगल के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। बैठक में ट्रस्ट के संस्थापक पतराम भादू सहित शेखर रेगर, मामराज भादू, अंकित मोदी, अरुण दर्जी, रमेश दुगरिया, अमित माहिच, धीरज खोड़, सरवन घिनटाला, जेठाराम भादू, मांगीलाल स्वामी और कोडाराम भादू सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
















