#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

अंतरराष्ट्रीय रोलर स्केटिंग खिलाड़ी सुमेधा बांठिया का विवाह, श्रीडूंगरगढ़ के राजगुरु पं. रामदेव देवीलाल उपाध्याय ने सम्पन्न कराए वैदिक संस्कार

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 7 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। फरीदाबाद (हरियाणा) की अंतरराष्ट्रीय रोलर स्केटिंग खिलाड़ी सुमेधा बांठिया के विवाह संस्कार श्रीडूंगरगढ़ के ख्यातिप्राप्त राजगुरु पंडित रामदेव देवीलाल उपाध्याय द्वारा वैदिक विधि-विधान से सम्पन्न कराए गए।

इनलाइन हॉकी में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी सुमेधा ने एशियन रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप (कोरिया) में रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। वह वर्ल्ड रोलर गेम्स, चीन में भी भारतीय टीम का हिस्सा रह चुकी हैं।

राष्ट्रीय स्तर पर सुमेधा ने विशाखापत्तनम और जोधपुर में आयोजित प्रतियोगिताओं सहित कई राष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

विवाह समारोह में पारंपरिक वैदिक रीति-रिवाजों के साथ पूजन सम्पन्न हुआ, जिसमें परिजन व शुभचिंतक उपस्थित रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 शिव पुराण कथा के दूसरे दिन प्रथम शिवलिंग की उत्पत्ति व मंत्र जाप की महिमा का वर्णन