NEXT 7 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। हिंदी-राजस्थानी भाषा के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. चेतन स्वामी को नाथद्वारा की साहित्यिक संस्था साहित्य-मंडल द्वारा सर्वोच्च साहित्यिक उपाधि ‘साहित्य-मर्मज्ञ’ से सम्मानित किया जाएगा।
साहित्य-मंडल, नाथद्वारा पिछले 40 वर्षों से पाटोत्सव ब्रज भाषा समारोह का आयोजन कर रहा है। इस वर्ष यह दो दिवसीय समारोह 8 व 9 फरवरी 2026 को होगा। समारोह में कई कवि-लेखकों का सम्मान किया जाएगा। इसी दौरान सत्र-2026 का ब्रज-कांत साहित्य सम्मान डॉ. चेतन स्वामी को प्रदान किया जाएगा।
डॉ. चेतन स्वामी पिछले 50 वर्षों से साहित्य-साधना में सक्रिय हैं। उनकी कविता, आलोचना व शोध सहित विभिन्न विधाओं में करीब 30 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। वे अनेक पत्र-पत्रिकाओं का संपादन कर चुके हैं। साहित्य के साथ-साथ उनकी रुचि पत्रकारिता और अनुसंधान में भी रही है।
















