#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़: नेत्रदानी भँवरलाल पारख की स्मृति सभा का मालू भवन में आयोजन, परिवार व सामाजिक संस्थाओं ने दी श्रद्धांजलि

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 12 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। सेवा केंद्र मालू भवन में गुरुवार को नेत्रदानी एवं वरिष्ठ समाजसेवी स्व. भँवरलाल पारख (सुपुत्र स्व. जयचंद लाल पारख) की स्मृति सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी संगीतश्री एवं साध्वी डॉ. परमप्रभा के सान्निध्य में संपन्न हुआ।

सभा में पारख परिवार की ओर से नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष अंजू  पारख एवं मीनाक्षी पारख ने अपने विचार व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

विभिन्न संस्थाओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

स्मृति सभा में सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया, महिला मंडल से संगीता बोथरा, तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष विक्रम मालू, अणुव्रत समिति उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी तथा तुलसी सेवा संस्थान अस्पताल के प्रशासक सूर्य प्रकाश गांधी ने स्व. पारख के सामाजिक योगदान को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।

साध्वियों ने की मंगल कामना

साध्वी संगीतश्री एवं डॉ. साध्वी परमप्रभा ने दिवंगत आत्मा की मंगल कामना करते हुए कहा कि सेवा, संयम और समाज के प्रति समर्पण से ही जीवन सार्थक बनता है।

समाज के गणमान्य लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिक, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पारिवारिकजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महिला मंडल उपाध्यक्ष मधु झाबक ने किया।

जैन समाज के पहले एलएलबी थे भँवरलाल पारख

सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया ने बताया कि स्व. भँवरलाल पारख श्रीडूंगरगढ़ जैन समाज के प्रथम एलएलबी शिक्षित व्यक्ति थे।
उन्होंने-

  • तुलसी सेवा संस्थान में प्रशासक के रूप में वर्षों तक सेवाएँ दीं
  • बाल भारती स्कूल में शिक्षा क्षेत्र में योगदान दिया
  • समाज में चुनाव अधिकारी व हिसाब परीक्षक जैसे दायित्व निभाए

उनका संपूर्ण जीवन समाजसेवा को समर्पित रहा।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ हॉस्पिटल के दवा वितरण केंद्र को मिला नया कंप्यूटर, छाजेड़ परिवार ने किया भेंट🟢 श्रीडूंगरगढ़: नेत्रदानी भँवरलाल पारख की स्मृति सभा का मालू भवन में आयोजन, परिवार व सामाजिक संस्थाओं ने दी श्रद्धांजलि