#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ हॉस्पिटल के दवा वितरण केंद्र को मिला नया कंप्यूटर, छाजेड़ परिवार ने किया भेंट

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 12 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। उप जिला चिकित्सालय श्रीडूंगरगढ़ के दवा वितरण केंद्र पर रोजाना बड़ी संख्या में मरीजों के आने और दवा पर्चियों के पंजीकरण कार्य को देखते हुए कंप्यूटर की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए भवानी टेक्नोलॉजीज, जयपुर के बिरधीचंद भवानी शंकर छाजेड़ (जैन) ने एक कंप्यूटर भेंट किया।

यह कंप्यूटर “आपणों गाँव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति” के माध्यम से उप जिला चिकित्सालय को उपलब्ध करवाया गया। समिति अध्यक्ष जतनसिंह राजपुरोहित सेवादारों के साथ अस्पताल पहुंचे और चिकित्सालय प्रभारी डॉ. ओमप्रकाश स्वामी, डॉ. श्यामसुंदर न्यांगल तथा दवा वितरण केंद्र प्रभारी संदीप पारिक को कंप्यूटर सौंपा।

अस्पताल के चिकित्सकों एवं मेडिकल स्टाफ ने इसे मरीजों की समय बचत और दवा वितरण व्यवस्था को अधिक सुचारू बनाने की दिशा में उपयोगी कदम बताया। साथ ही इस सराहनीय सहयोग के लिए छाजेड़ परिवार के प्रति आभार जताया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 सनातन श्मशान भूमि में शिव महापुराण कथा का चतुर्थ दिवस संपन्न🟢 श्रीडूंगरगढ़ हॉस्पिटल के दवा वितरण केंद्र को मिला नया कंप्यूटर, छाजेड़ परिवार ने किया भेंट🟢 श्रीडूंगरगढ़: नेत्रदानी भँवरलाल पारख की स्मृति सभा का मालू भवन में आयोजन, परिवार व सामाजिक संस्थाओं ने दी श्रद्धांजलि