#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

सनातन श्मशान भूमि में शिव महापुराण कथा का चतुर्थ दिवस संपन्न

By Next Team Writer

Published on:

व्यास पीठ से संतोष सागर महाराज ने किया भगवान गणेश के प्रादुर्भाव का भावपूर्ण वर्णन

NEXT 12 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। सनातन श्मशान भूमि में गौ-सेवार्थ आयोजित शिव महापुराण कथा के चतुर्थ दिवस पर श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा। व्यास पीठ पर विराजमान कथा वाचक संतोष सागर महाराज ने भगवान गणेश के प्रादुर्भाव की कथा का विस्तार से वर्णन किया। कथा के दौरान महाराज ने गणेश जन्म से जुड़ी पौराणिक घटनाओं को सरल भाषा में समझाते हुए भक्ति, आज्ञा पालन और धर्म के महत्व पर प्रकाश डाला।

महाराज ने बताया कि किस प्रकार माता पार्वती द्वारा निर्मित गणेश को शिवजी ने वरदान प्रदान किया और उन्हें प्रथम पूज्य बनाया। कथा सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए और जयकारों से कथा स्थल गूंज उठा।

आज के मुख्य यजमान दीनदयाल कड़ेल सपत्नीक कथा में उपस्थित रहे। उन्होंने विधिविधान से पूजन-अर्चन कर कथा श्रवण का पुण्य लाभ प्राप्त किया। आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे, जिनके लिए बैठने और प्रसाद की समुचित व्यवस्था की गई।

यह धार्मिक आयोजन गौ माता भंडारा गौशाला समिति, श्रीडूंगरगढ़ के तत्वावधान में किया जा रहा है। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि कथा के माध्यम से प्राप्त सहयोग राशि का उपयोग गौ-सेवा एवं गौशाला संचालन में किया जाएगा।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 सनातन श्मशान भूमि में शिव महापुराण कथा का चतुर्थ दिवस संपन्न🟢 श्रीडूंगरगढ़ हॉस्पिटल के दवा वितरण केंद्र को मिला नया कंप्यूटर, छाजेड़ परिवार ने किया भेंट🟢 श्रीडूंगरगढ़: नेत्रदानी भँवरलाल पारख की स्मृति सभा का मालू भवन में आयोजन, परिवार व सामाजिक संस्थाओं ने दी श्रद्धांजलि