#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़: बालिका विद्या मंदिर में मातृ- पितृ दिवस, बच्चों ने विधिवत पूजन कर लिया आशीर्वाद

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 14 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीमती माली देवी कोडामल बाहेती बालिका आदर्श विद्या मंदिर में शनिवार को मातृ- पितृ दिवस श्रद्धा, उल्लास और भावनात्मक वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने अपने माता-पिता का विधिवत पूजन कर तिलक, आरती एवं पुष्प अर्पण के माध्यम से सम्मान किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर बच्चों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि माता-पिता का त्याग, प्रेम और मार्गदर्शन ही जीवन की सच्ची पूंजी है। कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों को भावविभोर कर दिया।

विद्यालय परिवार की ओर से सभी अभिभावकों का स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या कंचन व्यास ने कहा कि मातृ–पितृ दिवस जैसे आयोजनों से विद्यार्थियों में माता-पिता के प्रति आदर, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है तथा बच्चे संस्कार और पारिवारिक मूल्यों से जुड़ते हैं।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने सभी अभिभावकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 लूणकरणसर में मनरेगा बचाओ संग्राम, नई नीति के विरोध में गांव-गांव जनसंवाद🟢 पुलवामा हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि: छात्रों ने लगाए भारत माता के जयकारे, आतंकवाद को बताया कायरता🟢 बीकानेर में पंचायत स्तर का बड़ा भ्रष्टाचार बेनकाब: छोटी नौकरी, करोड़ों की संपत्ति, ACB रेड में जूनियर असिस्टेंट शुभकरण परिहार के कारनामे उजागर🟢 वन विभाग की त्वरित कार्रवाई: नीलगाय का शिकार करने वाला आरोपी एक घंटे में पकड़ा, अवैध बंदूक जब्त🟢 डाक जीवन बीमा करोड़पति अभियान में बीकानेर डाक मण्डल ने रचा इतिहास🟢 श्रीडूंगरगढ़ में कल घोष वार्षिकोत्सव, स्वयंसेवक करेंगे पारंपरिक वाद्य यंत्रों का वादन🟢 श्रीडूंगरगढ़ में विवाहिता से दहेज के लिए मारपीट का आरोप🟢 नगरपालिका के सामने पिकअप–कार की टक्कर, पेपर देकर लौट रहीं तीन छात्राएं चपेट में; दो गंभीर घायल🟢 श्रीडूंगरगढ़: बालिका विद्या मंदिर में मातृ- पितृ दिवस, बच्चों ने विधिवत पूजन कर लिया आशीर्वाद🟢 राजस्थान में सरकारी अस्पताल 24 घंटे रहेंगे ऑपरेशन मोड में