#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

लूणकरणसर में मनरेगा बचाओ संग्राम, नई नीति के विरोध में गांव-गांव जनसंवाद

By Next Team Writer

Published on:

मघजी की ढाणी से शुरू हुई यात्रा, डॉ. राजेंद्र मूंड के नेतृत्व में कई गांवों की चौपालों तक पहुंचा अभियान

NEXT 14 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र में केंद्र सरकार द्वारा लागू नई मनरेगा नीति के विरोध में मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान की शुरुआत गांव मघजी की ढाणी की चौपाल से हुई। यह अभियान के आह्वान एवं के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।

जनसंवाद यात्रा का नेतृत्व पीसीसी महासचिव एवं विधानसभा प्रत्याशी डॉ. राजेंद्र मूंड ने किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नापासर के तत्वावधान में आयोजित यह अभियान मघजी की ढाणी से शुरू होकर खींचिया, जलालसर, जामसर, अकड़ियावाला, लालसर, दाऊदसर, जगदेववाला सहित कई गांवों की चौपालों तक पहुंचा। गांव-गांव हुई चौपाल बैठकों में बड़ी संख्या में ग्रामीण, मजदूर, महिलाएं, युवा एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मनरेगा कानून को कमजोर किया जा रहा : डॉ. मूंड

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए डॉ. राजेंद्र मूंड ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून देश के करोड़ों गरीब और कमजोर नागरिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा का मजबूत आधार रहा है, लेकिन केंद्र सरकार की नई नीति में इसके कई अहम कानूनी प्रावधानों को समाप्त कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि इससे उन परिवारों पर तत्काल और विनाशकारी प्रभाव पड़ेगा जिनका जीवन पूरी तरह मनरेगा पर निर्भर है। साथ ही, अधिकार आधारित कानून को कमजोर कर लोगों के मन से अपने हक की भावना को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है।

पंचायती राज परिसीमन पर भी साधा निशाना

डॉ. मूंड ने भाजपा सरकार पर राजनीतिक द्वेषता के तहत पंचायती राज संस्थाओं के परिसीमन का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस का यह नैतिक दायित्व है कि वह जनता के अधिकारों को छीनने वाले कानूनों के खिलाफ लोगों को जागरूक करे और राजनीतिक चेतना को मजबूत करे।

मनरेगा योजना को खत्म करने की साजिश : बंशी हुड्डा

ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता बंशी हुड्डा ने कहा कि मनरेगा पहले एक मजबूत कानून था, जिसे अब केवल योजना बनाकर कमजोर कर दिया गया है। मनरेगा से गांवों की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली, मजदूर, दलित, पिछड़ा और महिला वर्ग को रोजगार व सम्मान मिला।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मनरेगा को पुनः पूर्ण रूप से बहाल नहीं किया गया तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी।

कई वक्ताओं ने किया संबोधन, भारी जनसमर्थन

इस जनसंवाद यात्रा को सरपंच सफी मोहम्मद, पीर दिले शाह, पूर्व सरपंच पीर रफीक शाह सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया।
कार्यक्रम में जामसर मंडल अध्यक्ष वजीर शाह, जगदीश गोदारा, भवरसिंह, गिरधारी सिंह, इस्माइल खान, जीवराज सिंह, दिलावर खान, रतिराम गोदारा, बलराम कूकणा समेत हजारों की संख्या में ग्रामीणजन एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 लूणकरणसर में मनरेगा बचाओ संग्राम, नई नीति के विरोध में गांव-गांव जनसंवाद🟢 पुलवामा हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि: छात्रों ने लगाए भारत माता के जयकारे, आतंकवाद को बताया कायरता🟢 बीकानेर में पंचायत स्तर का बड़ा भ्रष्टाचार बेनकाब: छोटी नौकरी, करोड़ों की संपत्ति, ACB रेड में जूनियर असिस्टेंट शुभकरण परिहार के कारनामे उजागर🟢 वन विभाग की त्वरित कार्रवाई: नीलगाय का शिकार करने वाला आरोपी एक घंटे में पकड़ा, अवैध बंदूक जब्त🟢 डाक जीवन बीमा करोड़पति अभियान में बीकानेर डाक मण्डल ने रचा इतिहास🟢 श्रीडूंगरगढ़ में कल घोष वार्षिकोत्सव, स्वयंसेवक करेंगे पारंपरिक वाद्य यंत्रों का वादन🟢 श्रीडूंगरगढ़ में विवाहिता से दहेज के लिए मारपीट का आरोप🟢 नगरपालिका के सामने पिकअप–कार की टक्कर, पेपर देकर लौट रहीं तीन छात्राएं चपेट में; दो गंभीर घायल🟢 श्रीडूंगरगढ़: बालिका विद्या मंदिर में मातृ- पितृ दिवस, बच्चों ने विधिवत पूजन कर लिया आशीर्वाद🟢 राजस्थान में सरकारी अस्पताल 24 घंटे रहेंगे ऑपरेशन मोड में