#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

टेंडर में देरी का असर: हजारों ग्रामीणों को नहीं मिला फरवरी का राशन

By Next Team Writer

Published on:

श्रीडूंगरगढ़ तहसील के करीब 60% राशन डीलरों के पास अब तक नहीं पहुंचा गेहूं, रोजाना डिपो के चक्कर काट रहे ग्रामीण

NEXT 21 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। सरकार की नई टेंडर प्रक्रिया में हुई देरी का सीधा असर ग्रामीणों पर पड़ा है। श्रीडूंगरगढ़ तहसील सहित आसपास के क्षेत्रों में हजारों ग्रामीणों को फरवरी माह का राशन अब तक नहीं मिल पाया है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश और नाराजगी बढ़ती जा रही है।

जानकारी के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ तहसील के लगभग 60 प्रतिशत राशन डीलरों के पास अभी तक वितरण के लिए निर्धारित गेहूं नहीं पहुंचा है। श्रीडूंगरगढ़ शहर के लिए 1526.550 क्विंटल राशन आवंटित हो रखा है परन्तु आया 560.43 क्विंटल ही है और वहीं ग्रामीण क्षेत्र के लिए 5266.810 क्विंटल राशन आवंटित हुआ है परन्तु आया 1890.2900 क्विंटल ही है। ऐसे में ग्रामीण रोजाना सुबह-शाम राशन डिपो पर पहुंचकर जानकारी ले रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें बार-बार केवल आश्वासन ही मिल रहा है।

राशन डीलरों ने बताया कि आमतौर पर प्रत्येक माह का राशन पिछले महीने के अंतिम सप्ताह तक प्राप्त हो जाता है, लेकिन इस बार फरवरी माह का राशन अब तक उपलब्ध नहीं कराया गया है। ग्रामीण लगातार फोन कर रहे हैं और डिपो के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।

इस संबंध में रसद विभाग के निरीक्षक पवन सुथार ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया में देरी होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। रशद विभाग के राहुल गुलानी ने बताया कि जल्द ही शेष राशन डिपो पर फरवरी माह का राशन उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

1 thought on “टेंडर में देरी का असर: हजारों ग्रामीणों को नहीं मिला फरवरी का राशन”

  1. जैसलमेर राजस्थान मैं जिनके पास जमीन व गाड़ी हैं उसको मिल रहा है रासन जो गरीब हैं उसको नहीं मीलरहा

    Reply

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ को बड़ी सौगात की उम्मीद: NH-11 फोरलेन की डीपीआर केंद्र को भेजी, अंतिम मंजूरी का इंतजार🟢 केंद्रीय मंत्री गडकरी को राज्यमंत्री सुथार ने लिखा पत्र: बीकानेर- सीकर NH-11 को फोरलेन करने की मांग, बढ़ती दुर्घटनाओं का दिया हवाला🟢 सहजन की खेती सीखने का मौका: काजरी में जुलाई में होंगे तीन निःशुल्क प्रशिक्षण, 1000 पौधे भी मिलेंगे🟢 कॉलेज में बीए प्रथम सेमेस्टर में 100 सीटें बढ़ाने की मांग, विधायक सारस्वत को सौंपा ज्ञापन🟢 उत्तराखंड में मिली बीकानेर की बुजुर्ग महिला, बेटों के नाम हनुमान और महादेव कस्वां बता रही; परिजनों की तलाश🟢 पुराने पट्टा आवेदनों का रिकॉर्ड नहीं दे रही नगरपालिका, फिर से आवेदन कराने पर जताया विरोध