#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

सरकारी स्कूल के बाहर कुत्ते का हमला, 4 साल के मासूम के सिर में गहरा घाव

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 25 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। गांव ऊपनी में स्थित सीबीएसई बोर्ड की सरकारी स्कूल स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल के बाहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। घटना मंगलवार सुबह की है। स्कूल गेट के पास एक आवारा कुत्ते ने 4 साल के मासूम बालक पर हमला कर दिया। गनीमत रही कि समय रहते एक ग्रामीण ने बालक को बचा लिया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

जानकारी के अनुसार, ऊपनी निवासी रामप्रताप सिद्ध का 4 वर्षीय पुत्र रामचन्द्र अपने बड़े भाई के साथ पहली बार स्कूल गया था। इसी दौरान बालक अचानक स्कूल परिसर से बाहर निकल आया। स्कूल गेट के पास मौजूद आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया और उसे बुरी तरह नोच लिया।

बालक की चीखें सुनकर वहां से गुजर रहे एक ग्रामीण ने साहस दिखाते हुए किसी तरह कुत्ते को भगाया और बालक को छुड़वाया। तब तक कुत्ता बालक के सिर में गहरा घाव कर चुका था।

परिजन तुरंत उसे लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज करवाया। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल बालक की हालत स्थिर बताई जा रही है।

गांव में दहशत, अभिभावक चिंतित

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। अभिभावकों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर भारी चिंता देखी जा रही है। क्षेत्र में आवारा कुत्तों के काटने की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, लेकिन इस बार मामला बेहद गंभीर और भयावह है।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट भी आवारा कुत्तों से आमजन की सुरक्षा को लेकर कई बार दिशा-निर्देश जारी कर चुका है, लेकिन जमीनी स्तर पर अब तक ठोस कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 लूणकरणसर में मनरेगा बचाओ संग्राम: नई नीति के विरोध में गांव-गांव चौपाल, डॉ. राजेंद्र मूंड बोले- मनरेगा गांधी के सपनों का कानून🟢 राजस्थान में सत्र 2026-27 के लिए मुफ्त किताबें: 5 से 25 मार्च तक होगा वितरण🟢 हनुमान चालीसा पाठ के साथ स्वच्छ बीकानेर का संकल्प, कपड़े के थैले बांटे🟢 श्रीडूंगरगढ़ में कांग्रेस का चुनावी शंखनाद🟢 श्रीडूंगरगढ़: सेवा केंद्र में द्विदिवसीय मंगल भावना कार्यक्रम संपन्न🟢 लूनकरणसर में रेलवे फाटक 24 घंटे रहेगा बंद, वैकल्पिक मार्ग से होगा आवागमन🟢 राजस्थान स्टार्टअप समिट 2026 में चमकेगा ‘ईको भारत’🟢 पंचायती राज चुनाव 2026: मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन🟢 अब दो से ज्यादा बच्चों वाले भी लड़ सकेंगे पंचायत और निकाय चुनाव, कैबिनेट ने संशोधन बिलों को दी मंजूरी🟢 सरकारी स्कूल के बाहर कुत्ते का हमला, 4 साल के मासूम के सिर में गहरा घाव