बीकानेर– सूरतगढ़ रेलखंड पर अनुरक्षण कार्य, 27 फरवरी रात 9 बजे से 28 फरवरी रात 9 बजे तक रहेगा बंद
NEXT 25 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। सुगम रेल संचालन के उद्देश्य से बीकानेर- सूरतगढ़ रेलखंड पर स्थित लूनकरणसर का समपार फाटक संख्या 126 अस्थायी रूप से बंद रहेगा। रेलवे द्वारा यहां अनुरक्षण कार्य किया जाना है, जिसके चलते यह फाटक 27 फरवरी 2026 को रात 9 बजे से 28 फरवरी 2026 को रात 9 बजे तक आमजन एवं वाहनों के आवागमन के लिए पूर्णतया बंद रहेगा।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह फाटक OHE मास्ट संख्या 244/13-14 पर स्थित है, जहां तकनीकी अनुरक्षण कार्य किया जाएगा। फाटक बंद रहने की अवधि में वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करना होगा।
वैकल्पिक व्यवस्था
रेलवे ने आवागमन के लिए OHE मास्ट संख्या 243/11-12 पर स्थित समपार फाटक संख्या 125 तथा आरयूबी संख्या 92B के उपयोग की व्यवस्था की है।
रेलवे प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि में वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें तथा रेलवे और प्रशासन द्वारा लगाए गए संकेतकों एवं निर्देशों का पालन करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।



















