#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 1 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ओर से सीए फाइनल परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए हैं। इन परिणामों में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने पहले ही प्रयास में सीए फाइनल परीक्षा पास कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। महज 22 वर्ष की उम्र में हर्ष ने यह सफलता हासिल की है और खास बात यह है कि उन्होंने सीए की फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल तीनों परीक्षाएं पहले अटेंप्ट में उत्तीर्ण की हैं।

हर्ष अपने माता- पिता के साथ


हर्ष के पिता और व्यवसायी प्रकाश सिंघी ने बताया कि इतनी कम उम्र में सीए बनने वाले हर्ष श्रीडूंगरगढ़ के पहले युवक हैं। उन्होंने कहा कि यह पूरे परिवार और क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। प्रकाश सिंघी ने बताया कि हर्ष शुरू से ही पढ़ाई में होनहार रहा है और उसने कभी शॉर्टकट पर भरोसा नहीं किया।

पढ़ाई के रिकॉर्ड की बात करें तो हर्ष ने 10वीं और 12वीं कक्षा में भी अपनी स्कूल में टॉप किया था। शुरू से ही उनकी रुचि पढ़ाई में रही और वे खुद को लगातार बेहतर बनाने पर फोकस करते रहे। हर्ष का कहना है कि सीए जैसी कठिन परीक्षा में सफलता के लिए धैर्य और अनुशासन सबसे जरूरी है।

हर्ष की माता जयंता देवी गृहिणी हैं। हर्ष ने बताया कि उनके दादा पांचीलाल सिंघी और पिता ने हमेशा उन्हें अंक नहीं, बल्कि सीखने पर ध्यान देने की सीख दी। इसी सोच के साथ उन्होंने तैयारी की और केवल ICAI के स्टडी मैटेरियल पर फोकस किया। वे लगातार रिवीजन करते रहे और किसी भी विषय को हल्के में नहीं लिया।
हर्ष ने बताया कि तैयारी के दौरान वे रोजाना करीब 12 घंटे पढ़ाई करते थे। कई बार ऐसा भी हुआ जब मन नहीं करता था, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपना शेड्यूल नहीं तोड़ा। जो विषय उन्हें सबसे कठिन लगता था, उसी पर वे सबसे ज्यादा समय देते थे, ताकि कमजोरी को ताकत में बदला जा सके।

सोशल मीडिया को लेकर हर्ष का मानना है कि यह ध्यान भटकाने वाला जरूर है, लेकिन अगर इसका सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो यह उपयोगी भी साबित हो सकता है। हर्ष की इस सफलता पर उनके परिजन, मित्रों और समाज के लोगों ने उन्हें बधाइयां दी हैं। क्षेत्र में उनकी उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता🟢 राजकीय विद्यालय में मनाया महाराणा प्रताप राज्यारोहण दिवस, कविता-गीत व चित्रों से गूंजा प्रताप का शौर्य🟢 श्रीडूंगरगढ़ में आज भव्य फागोत्सव, बर्फानी बाबा व बिदा महाराज की सुरीली प्रस्तुतियां होंगी🟢 श्रीडूंगरगढ़ में साध्वी लक्ष्यप्रभा का स्वागत, 150 से अधिक श्रद्धालुओं ने की सामायिक