#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: ओसवाल पंचायत की होलिका दहन शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 2 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्री ओसवाल पंचायत द्वारा वर्षों से निभाई जा रही होलिका दहन की परम्परा इस वर्ष भी पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न हुई। आज शाम 6:30 बजे श्री ओसवाल पंचायत भवन, कालूबास से पारम्परिक बैंड-बाजों के साथ भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा मुख्य मार्गों से होती हुई कालूबास स्थित होलीधोरा पहुँची।

शोभायात्रा के दौरान चन्द्रप्रकाश सेठिया एवं पार्षद लक्ष्मी देवी सेठिया ने श्रद्धालुओं का शीतल पेय पिलाकर स्वागत किया। आगे बढ़ती शोभायात्रा में श्रद्धालु भक्ति गीतों की धुन पर नाचते-झूमते नजर आए, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बन गया।

होलीधोरा पहुंचने पर आसपास के आडसर बास और कालूबास के हजारों की संख्या में महिलाओं, युवक-युवतियों एवं वरिष्ठजनों ने होलिका पर गोबर के उपले, गेहूं की बालियाँ, बाजरे के सींटे सहित पूजन सामग्री अर्पित किये। इसके बाद राजगुरु मांगीलाल उपाध्याय ने जैन व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रात्रि 7: 21 बजे विधिवत होलिका दहन शुरू कराया।

इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष विनोद भादानी, मंत्री कांतिकुमार पुगलिया, वरिष्ठ अधिवक्ता मोहनलाल सोनी, भाजपा शहर अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, तिलोकचंद हिरावत, राजू बाफना, पांचीलाल सिंघी, सुरेंद्र दुगड़, अशोक बैद, हेमराज भादानी, ओमप्रकाश सोनी, लक्ष्मीपत भादानी, सुरेंद्र दुगड़, धनराज पुगलिया, छगन चौपड़ा, काशीराम भार्गव, पवन दर्जी, अमित मालू, जितेंद्र सेवग सहित बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी मौजूद रहे।

होलिका दहन के दौरान परम्परा अनुसार कुंवारे युवकों ने होलिका के मध्य रोपे गए लकड़ी के स्तम्भ को अग्नि से निकालकर परम्परा का निर्वहन किया। मान्यता है कि स्तम्भ रूपी प्रह्लाद को अग्नि से सुरक्षित निकालने पर युवक का शीघ्र विवाह होता है। इसी विश्वास के चलते युवकों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान उपस्थित लोगों द्वारा जमकर हूटिंग कर युवाओं का उत्साहवर्धन किया गया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: ओसवाल पंचायत की होलिका दहन शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब🟢 श्री ओसवाल पंचायत की नई आवासीय परियोजना का ब्रोशर जारी, 4 मार्च को होगा शिलान्यास, शाम 6 बजे निकलेगी शोभायात्रा