#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

बीदासरिया में युवाओं का बड़ा संकल्प: मृत्यु भोज और शराब को कहा अलविदा

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 4 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। सामाजिक बदलाव की दिशा में ग्राम पंचायत बीदासरिया के मेघवाल समाज के युवाओं ने मंगलवार को एक ऐतिहासिक पहल करते हुए मृत्यु भोज और शराब का त्याग करने की सामूहिक शपथ ली। युवाओं ने सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया कि यदि कोई इस संकल्प का उल्लंघन करता पाया गया तो उस पर ₹5100 का जुर्माना लगाया जाएगा।

गांव में आयोजित बैठक में लेखराम, सोहनलाल, जगदीश प्रसाद, तोलाराम, देदाराम, गोपालराम, रामलाल, तनवीर, दुलाराम, छगनलाल, नरसाराम और गंगाराम सहित अनेक युवा उपस्थित रहे। सभी ने हाथ उठाकर समाज सुधार की इस पहल को जीवनभर निभाने का वचन दिया।

सामाजिक कार्यकर्ता सोहनलाल मेघवाल बीदासरिया ने कहा कि युवाओं द्वारा लिया गया यह निर्णय समाज में फैली कुरीतियों को जड़ से खत्म करने की दिशा में महत्त्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि मृत्यु भोज जैसी परंपराएं आर्थिक बोझ बढ़ाती हैं और शराब सेवन सामाजिक व पारिवारिक वातावरण को प्रभावित करता है।

समाज के प्रबुद्धजनों ने युवाओं के इस साहसिक निर्णय की सराहना करते हुए इसे जागरूक, स्वस्थ और सशक्त समाज निर्माण की ओर प्रेरणादायक पहल बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि अन्य गांवों के युवा भी इस मुहिम से प्रेरणा लेकर सामाजिक सुधार की दिशा में आगे आएंगे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्री ओसवाल पंचायत संस्था का जे.पी. हॉल राजूदेवी पारख द्वारा लोकार्पित, देखें सभी फ़ोटो🟢 29 मार्च को श्रीडूंगरगढ़ से खाटूश्यामजी के लिए रवाना होगी विशाल डाक ध्वजा यात्रा🟢 बीकानेर में फरवरी का राशन अब 15 मार्च तक मिलेगा🟢 बीदासरिया में युवाओं का बड़ा संकल्प: मृत्यु भोज और शराब को कहा अलविदा