#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ओवरटेक के दौरान ईको वैन ट्रेलर से टकराई, चालक गंभीर घायल; ट्रेलर 11 केवी लाइन से टकराया

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 7 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग- 11 पर बेनिसर और हेमासर के बीच ईको वैन और ट्रेलर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में ईको वैन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार ईको वैन ओवरटेक कर रही थी, तभी सामने से आ रहे ट्रेलर से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर से बचने के प्रयास में ट्रेलर चालक ने वाहन को सड़क से नीचे उतार दिया। इस दौरान ट्रेलर 11 केवी बिजली लाइन से टकरा गया, जिससे बिजली का पोल और तार टूट गए।

गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम एएसआई महेश ढाका, कॉन्स्टेबल महेश गोदारा और 112 के चालक पवन शर्मा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया और यातायात सुचारू करवाया।

वहीं ईको के चालक को एपीजे अब्दुल कलाम टीम के सदस्यों ने तुरंत उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ सैन समाज में बदलाव की नई शुरुआत: महेंद्र पंवार निर्विरोध अध्यक्ष बने, महिला मंडल का भी गठन, देखें सभी फ़ोटो🟢 रीड़ी में अटल प्रगति पथ के लिए चला बुलडोजर: 2 किमी मार्ग से हटाए अतिक्रमण, प्रशासनिक कार्रवाई से मचा हड़कंप🟢 बस टिकट के 1 रुपए के विवाद में छात्र से मारपीट, विप्र समाज में रोष🟢 श्रीडूंगरगढ़ में पेयजल संकट पर पार्षद ने जताया रोष, जलदाय विभाग ने शुरू कराया लाइन सुधार कार्य🟢 सेसोमूं स्कूल में हिंदी प्रतियोगिताएं, बच्चों ने दिखाया तर्क और अभिव्यक्ति का दम🟢 ऑनलाइन काम का खर्च खुद उठा रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 5G मोबाइल-टैबलेट और अवकाश की मांग